नवम्बर २२, २०१८
केन्द्रीय मन्त्रिमण्डलने गुरुवार, २२ नवम्बरको बडा निर्णय लेते हुए करतारपुर गलियारेके (कॉरिडोरके) निर्माणको स्वीकृति दे दी । वित्त मन्त्री अरुण जेटलीने सामूहिक वार्ता कर यह जानकारी दी । जेटलीने कहा, “मन्त्रिमण्डलने गुरदासपुर जनपदके डेरा बाबा नानकसे लेकर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर गलियारेको (कॉरिडोरको) बनाने और उसके विकासके लिए स्वीकृति दी है ।”
उन्होंने कहा कि गृह मन्त्री राजनाथ सिंहके मार्गदर्शनमें सरकारने गुरू नानककी ५५० वीं जयन्तीका उत्सव मनानेका निर्णय किया है । वर्ष २०१९ में गुरू नानक देवकी ५५०वीं जयन्ती है ।
अरुण जेटलीने बताया कि सुल्तानपुर लोधी नगरको एक ‘विरासत नगर’में विकसित किया जाएगा । स्मार्ट नगरके सभी सिद्धान्तोंको इसके विकासमें लागू किया जाएगा । जेटलीने बताया कि ‘करतारपुर कॉरिडोर परियोजना’का लक्ष्य पाकिस्तानके गुरुद्वारा दरबार साहिबका भ्रमण करने वाले तीर्थयात्रियोंको सरल राह उपलब्ध कराना है । उन्होंने बताया कि रेलवे मन्त्रालय गुरु नानकसे जुडे पवित्र स्थानोंसे गुजरने वाली रेलयान चलाएगा ।
“सिख बन्धुओंके लिए शासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है, परन्तु देशकी सुरक्षाको इससे संकट न हो, यह भी ध्यान रखना अत्यावश्यक है । किसीभी प्रकरणके ऊपर सदैव राष्ट्र ही है इस बातको सिब बन्धु भी अच्छेसे समझते हैं ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply