नवम्बर २३, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलोंके हाथ एक बडी सफलता हाथ लगी है । भारतीय सुरक्षा बलोंने अनन्तनाग जनपदके सेकीपोराके बिजबिहरामें मुठभेडमें ६ आतंकियोंको मार गिराया है । सुरक्षाबलको वहां कुछ आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी, जिसके पश्चात अन्वेषण अभियान किया गया । इसके मध्य आतंकियों और सुरक्षाबलके मध्य मुठभेड हुई, जिसमें ६ आतंकी मारे गए ! आतंकियोंके पास कुछ शस्त्र और विस्फोटक मिले हैं !
वहांसे आए समाचारोंमें कहा गया कि मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय नागरिक थे और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठनसे जुडे हुए थे ! यद्यपि मारे गए आतंकी किसी संगठनसे जुडे हैं, इस बारेमें अभी कोई आधीकारिक जानकारी नहीं मिली है । सुरक्षाबलोंका अभियान अब भी जारी है । प्रशासनने सावधानीके लिए अनंतनाग जनपदके चलभाष अन्तर्जाल (इंटरनेट) सेवा बाधित कर दी है ।
“भारतीय सेनाका यह साहस निश्चित ही प्रशंसनीय है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिदुस्तान
Leave a Reply