नवम्बर २३, २०१८
मध्य प्रदेशमें चुनावी रैलियोंमें निरन्तर नेता एक दूसरेपर तीव्र कटाक्ष कर रहे हैं । इस बार कांग्रेसके नेता राज बब्बरने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीके विरुद्घ ऐसा वक्तव्य दिया है, जिसके कारण विवाद हो गया हैं । राज बब्बरने मध्य प्रदेशके इन्दौरमें एक रैलीके समय लोगोंको सम्बोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी कहते थे कि डॉलरके सामने रुपया इतना गिर गया है कि उस समयके प्रधानमन्त्रीकी आयु बता करके कहते थे कि उनकी आयुके निकट जा रहा है ।
राज बब्बरने कहा कि नरेन्द्र मोदी मनमोहन सिंहका नाम लेकर कहते थे कि रुपया उनकी आयुके निकट आ गया है, परन्तु आजका रुपया आपकी पूजनीय माताजीकी आयुके लगभग नीचे गिरना आरम्भ हो गया है । राज बब्बरने नरेद्र मोदीके उस वक्तव्यका वर्णन किया जो उन्होंने २०१४ के लोकसभा मतदानके समय दिया था । राजबब्बरके इस वक्तव्यके पश्चात माना जा रहा है कि एक बार पुनः कांग्रेसको कठिनाईका सामना करना पड सकता है ।
“भारतीय राजनीतिमें जिन राजनेताओंमें जनताके लिए कार्य करनेके संस्कार ही कभी नहीं निर्मित हुए, तो ऐसे अयोग्य, संस्कारविहीन, धर्मविहीन नेताओंसे क्या भद्र पुरुषकी भांति व्यवहारकी अपेक्षा की जा सकती है ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : वन इण्डिया
Leave a Reply