कांग्रेस विधायक धर्मान्ध इरफान अंसारीने दी प्रधानमन्त्री मोदीको अपशब्द कहे !!


नवम्बर २७, २०१८

झारखण्डके कांग्रेस नेता और विधायक इरफान अंसारीद्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको अपशब्द बोलनेका वीडियो सामने आया है । भारतीय जनता पार्टीके प्रवक्ता सम्बित पात्राने अपने ‘ट्विटर’पर इस वीडियोको साझा किया है । वीडियोमें झारखण्डके कांग्रेस विधायक मोदीको अपशब्द कह रहे हैं ! इसे साझा करते हुए सम्बित पात्राने लिखा है कि पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंहने प्रधानमन्त्री मोदीको राजनीतिमें भाषाका ध्यान रखनेका परामर्श दीया था । कुछ ही अन्तरालपर अब कांग्रेसके विधायकद्वारा मोदीके लिए ऐसी भाषाका प्रयोग किया गया ।

भाजपा नेता सम्बित पात्राके साझा किए वीडियोमें विधायक इरफान अंसारी एक जनसभाको सम्बोधित करते हुए दिख रहे हैं । इसमें अंसारी मोदीद्वारा की गई नोटबंदीपर बोलते हुए दिख रहे हैं । वीडियोमें इरफान अंसारी कहते हैं कि एक महिलाने उनको बताया कि पहले पतिसे रुपए छिपाकर रख दिया करते थे, यह सोचकर कि जब भाई या पहुना आएगा तो व्यय करेंगे । वो सब उजड गया । इसके पश्चात अंसारी प्रधानमन्त्री मोदीके लिए अपशब्दका प्रयोग करते हैं ।

“@sambitswaraj
Yesterday Dr Manmohan Singh was sermonising on usage of Language in Politics..at that very moment Congress MLA & top leader from Jharkhand Irfan Ansari was hurling shocking abuses at our PM by addressing Sh Modi ji as “साला मोदी” !
सत्ताके लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है !”


इस वीडियोके प्रसारित होनेके पश्चात कांग्रेस और विधायक इरफान अंसारीने स्पष्टीकरण दिया है । कांग्रेस विधायक दलके नेता आलमगीर आलमने कहा, प्रधानमन्त्रीके लिए ऐसी भाषाका प्रयोग होना दुर्भाग्यपूर्ण है । प्रधानमन्त्री भले ही किसी भी दलसे हों, किन्तु वह माननीय हैं ।

उल्लेखनीय है कि, गत दिवस ही एक पुस्तकके विमोचनपर पहुंचे पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंहने प्रधानमन्त्री मोदीको भाषाका ध्यान रखनेका परामर्श दिया था ।

“राजनेता अर्थात नेतृत्व क्षमता सहित राज करने वाला । क्या कांग्रेस नेताओंकी यह अभद्र भाषा किसीप्रकारसे उन्हें राजनेता घोषित करने योग्य बनाती है ? और जहां ऐसे अभद्र भाषी राजकार्य करें, वहांकी स्थिति विचारणीय ही होगी; अतः अब हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना कर राजनीतिका पवित्रीकरण आवश्यक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution