नवम्बर २८, २०१८
उत्तरप्रदेशमें सम्भलके मुस्लिम युवकद्वारा दिल्लीमें धर्म छिपाकर दिल्ली विश्वविद्यालयकी बीएकी हिन्दू छात्रासे विवाह कर बलात धर्म परिवर्तन करानेके हुए प्रकटीकरणके पश्चात छात्राने बताया कि तीन माह तक आरोपी युवकके परिवारकी बन्धनमें रहकर किसी प्रकार उनके चंगुलसे छूटी है और आरोपी युवकका परिवार उसका बलात धर्म परिवर्तन कराकर उसे बेचनेकी तैयारी कर रहा था !
पीडिताका आरोप है कि इसके लिए उसका वीजा और पारपत्र (पासपोर्ट) बनवानेके प्रया किए जा रहे थे । उसने बताया कि उसके ससुराल वालोंने उसकी आंखोंमें पट्टी बंधवाकर एक कागदपर हस्ताक्षर भी कराए हैं ! इतना ही नहीं, उसे बलात मांस खिलानेका प्रयास किया गया और नमाज और कलमा पढनेके लिए भी विवश किया गया । जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मारा-पीटा गया और एक कक्षमें बंद कर दिया गया !
पीडिताका आरोप है कि उसके कथित पतिके भाईयोंने उससे दुष्कर्म करनेका भी प्रयास किया ! उसने बताया कि तीन माह बन्धनके मध्य वो चार बार किसी प्रकार घरसे भागकर पुलिसके पास सहायताके लिए भी पहुंची, किन्तु पुलिसने कभी सहायता नहीं की । पीडिताका कहना है कि एक बार उसे पकडकर गांवके प्रधानके घरमें भी बन्दी बना दिया गया । पीडिताका आरोप है कि आरोपी शावेद उससे विवाहके पश्चात दूसरे विवाहकी तैयारी कर रहा था ।
आरोपी युवक सम्भल जनपदके हयातनगर थाना क्षेत्रके गांव हसनपुर मुन्ज्वता गांवका है । पीडिताने बताया कि आरोपी शावेद ३.५ वर्ष पूर्व उसके भाईके सम्पर्कमें आया था । धीरे-धीरे आरोपीका उनके घर आना-जाना आरम्भ हो गया । उनसे बताया कि आरोपीने अपनेको मौर्य जातिका बताया था । आरोपीने धीरे-धीरे परिवारको विश्वासमें लेकर दिल्ली स्थित एक शिव मंदिरमें हिन्दू रीतिसे विवाह कर लिया । विवाहके कुछ समय पश्चात जब वो संभल पहुंची, तब उसे ये जानकारी हुई कि उसने असत्य बोलकर विवाह किया है ।
३ माह पश्चात छात्रा सोमवार, २६ नवम्बरकी रात्रि किसी प्रकार बन्धनसे छूट कर बीजेपीके जिला अध्यक्षके कार्यालय पहुंच गई । इस मध्य आरोपी युवकका भाई लडकीका पीछा करनेका प्रयास किया । लोगोंने जब देखा कि वह एक लडकीका पीछा कर रहा है तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी । आरोपी युवक भाग गया है और पुलिसने प्रकरण प्रविष्ट कर जांच आरम्भ कर दी है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply