नवम्बर २८, २०१८
पंजाबके खन्नामें एक युवतीने जब धर्मान्ध युवकको विवाहसे मना किया तो युवतीसे मिलनेके लिए युवक पहले घर गया और वहींपर विवाहकी बात की । यद्यपि युवतीने इससे मना कर दिया । मना करनेपर उसने युवतीसे दुष्कर्म किया और शरीरके निचले भागपर तेजाब फेंक दिया ! वहीं इस झडपमें तेजाबकी बोतल युवकपर भी पलट गई । दोनोंको खन्ना सिविल चिकित्सालय ले जाया गया । जहांसे युवकको पटियाला और युवतीको चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया ।
पुलिसने युवतीकी परिवादपर धर्मान्ध युवक साहिल खानके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट कर लिया है । पुलिसको दी परिवादमें युवतीने बताया कि शिक्षा पूर्ण कर वह घरपर ही रहती है । मंगलवार, २७ नवम्बरको उसकी मां किसी कामके कारण बाहर गई थी । इसी मध्य उनकी पहचान वाले साहिल खानने उससे आवश्यक बातके लिए मिलनेको कहा । लगभग ११ बजे वह घर आ गया । इसके पश्चात साहिल उससे विवाहकी बात कहने लगा ।
मना करनेपर आरोपीने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके पश्चात उसे पानी लेने रसोईमें भेज दिया । जब वह रसोईमें से पानी लेकर पहुंची तो साहिल खानने उसके शरीरके निचले भागपर तेजाब डाल दिया । उसने साहिलको धक्का दिया और वह नीचे गिर गया और उसकी बोतलका तेजाब उसके ऊपर भी गिर गया ! इसी मध्य वह उसे धमकियां देने लगा कि वह किसीके साथ उसका विवाह नहीं होने देगा और उसके सभी चित्र फैलाकर उसे बदनाम कर देगा ।
इसी मध्य युवतीने चलभाषपर अपनी मांको घटनाकी जानकारी दी । युवतीको खन्ना सिविल चिकित्सालयमें ले जाया गया । स्थितिको देख चिकित्सकोंने उसे पीजीआई चण्डीगढ भेज दिया ।
“वासनान्ध धर्मान्ध चहुंओर हिन्दू युवतियोंको लक्ष्य बनाकर उनका धर्म परिवर्तित कर उनका जीवन नरकतुल्य बनाने हेतु घूमते रहते हैं, ऐसेमें अब हिन्दू युवतियोंको धर्मशिक्षण देना अत्यावश्यक हो गया है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply