सेनाध्यक्षने पाकको हडकाया, पाकिस्तान मुस्लिम देश, भारतसे अच्छे सम्बन्धोंके लिए उसे धर्मनिरपेक्ष होना पडेगा !!


नवम्बर ३०, २०१८

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावतने पाकिस्तानके प्रकरणमें पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और वार्ता एकसाथ नहीं हो सकती है ! उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक मुस्लिम देश बन चुका है । यदि उसे भारतके साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने हैं तो धर्मनिरपेक्ष बनना होगा ! उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और यदि उनकी (पाक) इच्छा हमारे जैसा बननेकी है तो उन्हें सम्भावना खोजनी चाहिए !


पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने करतारपुर कॉरिडोरके शिलान्यासके अवसरपर भारतके साथ मित्रतापर बल दिया था । उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तानके मध्य केवल एक ही प्रकरण है, वो कश्मीर है । लोग चांदपर पहुंच गए हैं, परन्तु हम वहीं अटके हैं । इमरानने कहा था कि मैं पुनः कहना चाहता हूं कि भारत मित्रताके लिए एक पग बढाए, हम दो बढाएंगे ।

सेनाध्यक्षने कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि भारत एक पग आगे बढे, हम दो बढाएंगे । इसमें एक अन्तर्विरोध है कि उनकी ओरसे एक पग सकारात्मक दिशामें होना चाहिए, इसका असर भी धरातलपर दिखना चाहिए । इसके पश्चात ही वार्ता आगे बढ सकती है । हमारे देशकी रणनीति स्पष्ट है कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते !

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution