नवम्बर ३०, २०१८
आतंकी सगंठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’के मुखिया आतंकी मसूद अजहरने बाबरी मस्जिदको लेकर ९ मिनटका ध्वनि सन्देश (ऑडियो) जारी किया है । इसमें अजहर चेतावनी दे रहा है कि यदि भारत बाबरी मस्जिदके स्थानपर राम मन्दिर बनाता है, तो दिल्लीसे काबुलतक मुसलमान बदला लेनेको तैयार हैं । उसने कहा कि हम लोग पूर्ण रूपसे सर्वनाश करनेके लिए तैयार हैं !
मसूदने दावा किया कि काबुल और जलालाबादमें भारतीय संस्थानोंको लक्ष्य बनाया गया था । अजहरने सन्देशमें कहा कि हमारी बाबरी मस्जिदको गिराकर वहां अस्थाई मन्दिर बनाया गया है, वहां हिन्दू लोग त्रिशूलके साथ एकत्र हो रहे हैं । मुसलमान लोगोंको भयभीत किया जा रहा है, एक बार पुनः हमें बाबरी मस्जिद बुला रही है ।
हम बाबरी मस्जिदपर दृष्टि बनाए बैठे हैं, तुम शासकीय धन व्यय करनेका दम रखते हो तो हम प्राण देनेके लिए तैयार हैं । इतना ही नहीं इसमें अजहरने ‘करतारपुर कॉरिडोर’के बारेमें भी टिप्पणी की । उसने पाकिस्तानी सरकारद्वारा भारतके मंत्रियोंको बुलानेपर विरोध व्यक्त किया । आतंकीने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीके विरुद्घ भी जहर उगला । उसने कहा कि ये सब मोदी मतदानके लिए कर रहा है ।
“गत दिवसोंमें जिसप्रकार भारतकी ओर से आतंकियोंके विरुद्घ कडी कार्यवाही और कडी भाषाका प्रयोग किया गया है, उससे उनके मुखिया विचलित हुए दिखते है और यही अब इसप्रकारकी गीदड भभकीसे सामने आ रही है । यह भारतीय सेनाके शौर्यका ही परिणाम है; अतः हमारे सैनिक अभिनन्दनके पात्र है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply