नवजोत सिद्धूका राष्ट्र विरुद्घ वक्तव्य, कहा कि सदैव पाकिस्तान प्राथमिकता करता है !


दिसम्बर २, २०१८

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूके पाकिस्तान प्रेमको लेकर विवाद बढता जा रहा है । अब उनके पाकिस्तानी समाचार माध्यमको दिए एक साक्षात्कारसे विवाद हो गया है । इसमें जब सिद्धूसे पूछा गया कि करतारपुर गलियारेको खोलनेका श्रेय वह किसे देते हैं ?, तो उन्होंने कहा कि ऐसी प्राथमिकता सदैव पाकिस्तान ही करता है ! सिद्धूके इस वक्तव्यपर भाजपा आक्रामक हो गई है । उसने कांग्रेससे सिद्धूको लेकर रवैया स्पष्ट करनेको कहा है ।

केन्द्रीय राज्य मन्त्री हरदीप सिंह पुरीने भी कहा कि सिद्धूको आत्ममन्थनकी आवश्यकता है । उन्हें समझना चाहिए कि धार्मिक स्थल कोई ‘लाफ्टर चैलेंज’ नहीं है । उन्होंने एक ट्वीटमें कहा, “मुझे लगता है कि सिद्धूका दुरुपयोग किया जा रहा है । करतारपुर साहिब कॉरिडोरके शिलान्यासको सिद्धू और पाकिस्तानकी ओरके लोगोंने धार्मिक उद्देश्यसे अधिक राजनीतिक ढंगसे प्रयोग किया है ।”

इससे पूर्व, दिल्ली भाजपाके प्रवक्ता तेजिन्दरपाल सिंह बग्गाने भी सिद्धूके साक्षात्कारका वीडियो ट्वीट कर उनपर लक्ष्य साधा । उन्होंने लिखा, “सिद्धू जी आपको लज्जा नही आई पाकिस्तानी समाचार वाहिनीयोंपर यह कहते हुए कि शांतिकी प्राथमिकता सदैव पाकिस्तानने की है । @capt_amarinder साहब क्या आप सिद्धूसे सहमत है, यदि नहीं तो क्या उन्हें मन्त्रिमण्डलसे बाहर करेंगे ?”

सिद्धूने कहा था, “गुरु नानकका नाम लेने वाले, अरदास करने वाले सिखोंको करतारपुर साहिब कॉरिडोरका श्रेय जाता है । पाकिस्तानके वजीर-ए-आजम और हिदुस्तानके वजीर-ए-आजमको श्रेय जाता है, परन्तु प्राथमिकता सदैव पाकिस्तानने की है ।”

 

“अपनी राजनीति चमकानेके लिए देशके मृत सैनिकोंकी ओर न देख अनर्गल वक्तव्य देने वाले ऐसे पाकिस्तान परस्तोंको क्या राष्ट्रमें रहनेका अधिकारी होना चाहिए ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : माय नेशन



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution