नवम्बर ३०, २०१८
पाकिस्तानमें करतारपुर कॉरीडोरके आधारशिला कार्यक्रममें सम्मिलित होने गए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार पुनः विवादोंमें आ गए हैं । इस बार खालिस्तान समर्थक गोपाल चावलाके साथ उनका चित्र सामने आनेके पश्चात वह कई लोगोंके निशानेपर हैं । यद्यपि सिद्धूने चावलाको जाननेसे मना कर दिया है ।
इसपर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामीने सिद्धूपर कटाक्ष करते हुए कहा, “आप कहेंगे मेरा खालिस्तानसे कोई सम्बन्ध नहीं है और मैं इसकी निन्दा करता हूं ।” इसके पश्चात स्वामीने कहा कि सिद्धूकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा विभाड (एनआईए) कराई जानी चाहिए । साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनके अन्तर्गत बन्दी बनाया जाना चाहिए ।
बता दें कि पाकिस्तानमें करतारपुर साहिब कॉरीडोरकी नींव रखे जानेके कार्यक्रममें खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल चावलाकी उपस्थितिपर विवाद हो गया है । यह विवाद इसलिए और भी बढ गया है, क्योंकि गोपाल चावलाने पंजाब सरकारके मन्त्री नवजोत सिंह सिद्धूसे भेंट की थी ।
साथ ही चावलाने सिद्धूके साथ भेंट किया चित्र अपने फेसबुकपर साझा किया था । इस चित्रको साझा करते हुए गोपाल चावलाने सिद्धूको ‘पाजी’ कहकर सम्बोधित किया है । पंजाबीमें ‘पाजी’का अर्थ बडा भाई होता है ।
स्रोत : न्यूज रूम
Leave a Reply