दिसम्बर ३, २०१८
राजस्थानकी मुख्यमन्त्री वसुंधरा राजेने सोमवार, ३ दिसम्बरको आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूकी सभामें ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’के नारे लगे । वसुंधरा राजेने इस घटनाको लज्जाजनक बताया है । वसुंधराने सोमवारको सवाईमाधोपुर, भरतपुर और करौलीमें चुनावी सभाओंको सम्बोधित किया ।
इस मध्य उन्होंने कहा, “दूरदर्शन देखकर यह विचित्र लगा कि सिद्धू नारे लगाने वालेको रोकनेके स्थानपर उनकी ओल हंस रहे हैं और इससे उत्साहित होकर नारे लगाने वाले और जोर-जोरसे ऐसे नारे लगा रहे है ।’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता सिद्धू भी इन दिनों राजस्थानके चुनावी भ्रमणपर हैं ।
वसुंधरा राजेने कहा, ‘पहले भारत माता जयके नारोंको रोकने और अब ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के नारोंको बढावा देनेसे कांग्रेसका वास्तवी चरित्र सामने आ गया है । कांग्रेसने ५५ वर्षों तक राज्यको रूग्णावस्थामें रखा, वोटोंके लिए भाईको भाईसे लडाया । जाति और धर्मकी दीवारें खडी कीं, जबकि हमने सभी ३६ धर्मके लोगोंको गले लगाया ।’
“माननीय प्रधानमन्त्रीका विरोध करते-करते सिद्धू कब राष्ट्रद्रोहितापर आ गए ?, इसका उन्हेंं बोध हो, इस हेतु शासन उनपर कडी कार्यवाही करें, ऐसी सभी हिन्दुवादियोंकी मांग है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply