दिसम्बर ७, २०१८
गत कुछ समय से अरुणाचल प्रदेशके जंगलोसे नागालैण्डका आतंकवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) आतंकवादी गतिविधियां करनेके समाचारोंके पश्चात पुलिस, सेना और असम राइफल्स निरन्तर अरुणाचल प्रदेशके जंगलोमें अभियान छेडा हुआ था । आज प्रातः एक गोपनीय सूचनाके आधारपर असम राइफल्सके सैनिकोंने अरुणाचल प्रदेशके लोंगडिंग जनपदके घने जंगलोंमें मुठभेड कर एनएससीएनका (आईएम) कप्तान, ठकुख्यात आतंकवादीको मार गिराया और घटना स्थलसे २ एके राइफल्स और भारी मात्रामें गोला बारूद मिला है । असम राइफल्सने बादमें एनएससीएनके (आईएम) इस खूंखार आतंकवादीके शवको अरुणाचल पुलिसको सौंप दिया ।
सेनाने एक अन्य अभियानके मध्य अरुणाचल प्रदेशके तिराप जनपदके चासा गांवके जंगलोंमें नागालैण्डका एक अन्य प्रतिबन्धित आतंकवादी संगठन एनएससीएनके (खापलांग गुट) एक आतंकवादीको धर दबोचा और उससे काफी शस्त्र मिले हैं ।
उल्लेखनीय हैं कि नागालैण्डमें प्रतिबन्धित आतंकवादी संगठन नेशनलिस्ट सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैण्ड (एनएससीएम, आइजेक मुविआ गुट ) और एनएससीएनके (खापलांग गुट) विरुद्घ सेनाके निरन्तर अभियानसे अब नागालैण्डमें उपस्थित आतंकवादी संगठन छुपने और आतंकवादियोंके प्रशिक्षणके लिए नूतन स्थानकी खोजमें पडोसके राज्य अरुणाचल प्रदेशके जंगलोंकी ओर स्थानान्तरित होनेसे हिमालयकी गोदमें बसा तिब्बत सीमावर्ती भारतीय गणराज्यका शान्त राज्य अरुणाचल प्रदेशमें कानून व्यवस्था पुलिस और सेनाके लिए चुनौती बन गई हैं ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply