दिसम्बर ७, २०१८
इतिहासकार रामचन्द्र गुहाने अपने ट्विटर खातेपर एक चित्र साझा किया है । इस चित्रमें वो बीफ (गौमांस) खाते दिख रहे हैं ! इसकी जानकारी स्वयं रामचन्द्र गुहाने दी है । उन्होंने कहा है कि वे गोवाके भ्रमणपर हैं और ओल्ड गोवामें एक अच्छी सुबहके पश्चात दिनके भोजमें उन्होंने बीफ खाया !
रामचन्द्र गुहाने ट्वीट किया, “ओल्ड गोवामें जादुई सुबह गुजारनेके पश्चात हमने पणजीमें दिनका भोज किया, चूंकि गोवा भाजपा शासित राज्य है, इसलिए जश्नमें मैंने गौमांस खानेका निर्णय किया ।”
बीजेपीके पूर्व सांसद बलबीर पुंजने रामचंद्र गुहाके इस लेखपर कडी आपत्ति प्रकट की है । उन्होंने ट्वीट किया, “आप गौमांस खाकर और ‘फेसबुक’पर चित्र साझा कर दिनके भोजका आनन्द नहीं ले रहे हैं, आप जान बूझकर लाखों लोगोंके विश्वासका उपहास कर रहे हैं, ये आपको शोभा करता है, ये देखना मुश्किल नहीं है कि आपकी ‘सेकुलर’ मानसिकताने कैसे आपको संवेदनहीन मानवमें परिवर्तित कर दिया है ।”
बता दें कि इतिहासकार रामचन्द्र गुहा भाजपा सरकारकी नीतियोंके प्रखर आलोचक रहे हैं । कुछ दिवस पूर्व रामचन्द्र गुहाने गुजरातके अहमदाबाद विश्वविद्यालयमें पढानेसे मना कर दिया था ।
अहमदाबाद विश्वविद्यालयने उन्हें पढानेका अवसर दिया था, जिसका छात्र संगठन एबीवीपीने विरोध किया था । एबीवीपीने कहा था कि विश्वविद्यालयको इंटेलेक्चुअल्स की जरूरत है, राष्ट्रद्रोहियोंकी नहीं । इसके पश्चात गुहाने विश्वविद्यालयको मना कर दिया था ।
“ऐसे राष्ट्रद्रोहियों और विधर्मियोंके कारण ही आज राष्ट्रकी इतनी बुरी अवस्था है । इतिहासकारका कार्य है, गौरवशाली इतिहासके तथ्योंको लोगोंके समक्ष रखना, परन्तु ये विधर्मी न ही अपना कर्म ठीकसे करते हैं और अराजकता फैलानेके नामपर सब कुछ करनेको सिद्ध होते हैं । हिन्दुओंने ऐसे विद्रोहियोनका सम्पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply