दिसम्बर ७, २०१८
पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने एक साक्षत्कारमें एक बार पुनः भारत विरोधी राग अलापा है । इमरान खानने भारतकी वर्तमान मोदी सरकारको मुस्लिम और पाकिस्तान विरोधी कहा है । इमरानने आरोप लगाया है कि भारतमें मतदान निकट हैं; इसलिए भारत पाकिस्तान विरोधी दिखा रहा है ।
‘वॉशिंगटन पोस्ट’को दिए एक साक्षात्कारमें इमरान खानने ये बातें कही हैं । इस साक्षात्कारमें सिख श्रद्धालुओंके लिए खोली गई करतारपुर सीमा और २६/११ मुम्बई आक्रमणका भी वर्णन किया है । इस साक्षात्कारमें इमरानसे प्रश्न पूछा गया था कि भारतने उनकी भांति दिखाए गए सभी प्रकारके भावोंको (जेस्चर्स) अस्वीकृत कर दिया है । इसपर इमरानने कहा कि ऐसा इसलिए, क्योंकि भारतमें मतदान आने वाले हैं ।
यद्यपि इस साक्षत्कारमें इमरानने मोदी और बीजेपीका नाम नहीं लिया, परन्तु इशारोंमें भारत विरोधी रुख अवश्य दिखाया है । इमरानने कहा, ‘भारतकी शासकीय दल मुस्लिम और पाकिस्तान वारोधी रवैया रखती है ।’ इमरानसे दूसरा प्रश्श पूछा गया कि भारत २००८ के मुम्बई आतंकी हमलोंके षडयन्त्रकारियोंको दण्ड दिलाना चाहता है । इमरानसे पूछा गया कि इस आक्रमणके मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबाके आतंकी जाकी-उर-रहमान लखवीको पाकिस्तानमें मुक्त किया हुआ है ! छह अन्य संदिग्धोंके विरुद्घ भी ९ वर्षोंसे अभियोग चल रहा है । अबतक कोई परिणाम नहीं आया । इस प्रश्नके उत्तरमें पाकिस्तानके प्रधानमन्त्रीने कहा कि वह कुछ चाहते हैं कि मुम्बईपर आक्रमण करने वालोंपर कार्यवाही हो ।
इमरान ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सरकार से मामले की स्थिति जानने के लिए कहा है। इमरान ने कहा कि इस केस का हल निकलना पाकिस्तान के हित में भी है क्योंकि यह एक आतंकी कार्रवाई था। इमरान ने
“क्या अब सीमा पारसे पाकिस्तान प्रधनमन्त्री भी भारतीय मतदान हेतु प्रचार कर रहे हैं और भारतीय मुसलमानोंका ध्रुवीकरण करना चाह रहे है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply