दिसम्बर ८, २०१८
कांग्रेसने कहा है कि पांच राज्योंमें अपनी निश्चित हार से घबराई भाजपा अब प्रतिशोधकी राजनीतिपर उतर आई है । समाचार माध्यमोंसे वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेडा और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवीने कहा कि नियम और संविधानको ताकपर रखकर मोदी सरकार अपनी हिटलरशाहीपर उतारु है । ये सरकार जानती है कि उनका भ्रष्टाचार विरोधी मुखौटा पूर्ण रूपसे भंग हो चुका है, इसीका परिणाम है कि प्रत्येक दिवस नया कीचड उछाला जा रहा है ।
कांग्रेस नेताने आगे कहा कि झूठके आधारपर अब ये शासन करना चाह रहे हैं, इनका एक ही उद्देश्य है कि किसी भी प्रकारसे कांग्रेस नेतृत्वपर कीचड उछालना है । राबर्ट वाड्रा प्रकरणपर कांग्रेसने कहा कि ईडीके प्रकरणमें राबर्ट वाड्राको आजतक कोई ईसीआर नहीं मिली है । ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाओंका इस प्रकारका राजनीतिक दुरुपयोग भारतके इतिहासमें इससे पूर्व कभी नहीं देखा गया ।
राजनैतिक प्रतिद्वन्दियोंसे लडाईके लिए मोदीजीने ईडी, सीबीआई और आयकर विभागको अपना बन्धुआ श्रमिक बना दिया है । कुछ दिन पूर्व केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरोकी स्थिति लोगोंने देखी थी, अब ईडीमें जो निदेशककी नियुक्ति हुई है, वो आने वाले कुछ माहमें गैरकानूनी सेवाओंकी ‘एडवांस पेमेंट’के रूपमें लग रही है । अधिकारियोंको चेतावनी देते हुए कांग्रेसने कहा कि अधिकारी अनुचित कार्य न करें, क्योंकि मौसम परिवर्तन होते समय नहीं लगता और मौसम परिवर्तनकी आहट सुनाई दे रही है ।
देश संविधान और कानूनसे चलता है किसीके हांकनेसे नहीं चलता, इस बातको सभी अधिकारियोंको समझ लेना चाहिए ।
“वस्तुतः यही कांग्रेसी संस्कृति है । भ्रष्टाचार कर अधिकारीयोंको चेतावनी देना और बचकर निकल जाना और इसी संस्कृतिका परिणाम आज समूचा राष्ट्र भोग रहा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply