इमरान खानने कश्मीरपर विष उगला, कहा कि पाक जम्मू-कश्मीरको राजनीतिक समर्थन देता रहेगा !!


दिसम्बर १०, २०१८

पाकिस्तानमें प्रधानमन्त्रीका पद सम्भालनेके पश्चातसे वार्ताका राग अलाप रहे इमरान खानके सुर परिवर्तित हो गए हैं । सोमवार, १० दिसम्बरको अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवसके अवसरपर संदेशके बहाने जम्मू-कश्मीरपर इमरानके बिगडे बोल सामने आए । इमरानने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीरको पूर्ण राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा ।

इमरानने कहा, “सम्मान और पहचान पानेकी दिशामें जम्मू-कश्मीरके लोगोंके संघर्षमें हम पूर्ण समर्थनका वगश्वास दिलाते हैं ।”

इमरानने कहा कि यह वर्ष इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषदमें सम्मिलित हुआ है । पाकिस्तानी प्रधानमन्त्रीने कहा, ‘चौथी बार पाकिस्तानको परिषदकी सदस्यता मिलना पाकिस्तानमें अन्तर्राष्ट्रीय समुदायके विश्वासका प्रतीक है ।’

 

“जो देश स्वयंको नहीं सम्भाल पा रहा, उसका किसी अन्य राष्ट्रके भागको समर्थन देनेका वक्तव्य हास्यस्पद ही है ! और साथ ही यह पाकिस्तान प्रधानमन्त्रीके ढोंगको उजागर करता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution