दिसम्बर ११, २०१८
महाराष्ट्र पुलिसके आतंकवाद निरोधी दलने (एटीएस) दो खालिस्तान समर्थकोंको बन्दी बनाया है । इनमेंसे एकको पुणेसे जबकि दूसरेको पंजाबसे बन्दी बनाया गया है । पुलिसके अनुसार, दोनों ही पाकिस्तान और विश्वके अन्य देशोंमें खालिस्तानी अलगाववादियोंके सम्पर्कमें थे !
कर्णाटकके रहने वाले हरपाल सिंह नागराको पुणेके चाकनसे दो दिसम्बरको अवैध शस्त्र रखनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया था । उसके पाससे एक देसी बन्दूक और पांच कारतूस मिले हैं !
पूछताछमें ज्ञात हुआ है कि वह स्वतन्त्र खालिस्तानका समर्थक है ! नागरासे मिली जानकारीके पश्चात एटीएसने पंजाबसे दूसरे व्यक्तिको बन्दी बनाया । उसे पूछताछके लिए मुम्बई लाया जाएगा । दूसरे आरोपीका नाम पुलिसने नहीं बताया है । नागराको सोमवारको न्यायालयमें प्रस्तुत किया गया, जहांसे उसे १७ दिसम्बर तक एटीएसकी हिरासतमें भेज दिया गया है ।
“खालिस्तान आतंकी पंजाबके लिए एक अभिशापकी भांति है, जिसे पंजाब पूवमें भोग चुका है और यह प्रकरण राष्ट्रीय सुरक्षासे भी जुडा है, क्योंकि खलिस्तानियोंके पाकिस्तानसे सम्पर्कके समाचार आते रहे हैं; अतः केन्द्र शासन इसपर कडी कार्यवाही करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply