सवर्णोंका अपमान करके विजयी नहीं हो सकती भाजपा: सुरेंद्र सिंह


दिसम्बर ११, २०१८

पांच राज्योंके विधानसभा चुनावमें आए परिणामसे भाजपाको झटका लगा है । छत्तीसगढ और राजस्थानके साथ ही मध्य प्रदेशमें भी कांग्रेसने भाजपाको पीछे छोड दिया है । इस मध्य परिणामपर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तरप्रदेशके भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंहने कहा है कि पराजयका कारण सवर्णोंका अपमान है ।

बलिया जनपदकी बैरियासे विधायक सुरेन्द्र सिंहने परिणामपर समाचार माध्यमोंसे वार्ता करते हुए कहा, ‘भाजपा सवर्णोंका अपमान करके विजयकी यात्रा तय नहीं कर सकती । ‘एससी-एसटी ऐक्ट’में संशोधनका निर्णय आत्मघाती था । मतदानके परिणाम अपेक्षाके अनुसार रहे हैं ।’

सुरेंद्र सिंहने कहा कि भाजपाको इन मतदानमें जनताने आंशिक रूपसे पाठ पढाया है ।  यदि भाजपाने ‘एससी-एसटी ऐक्ट’को लेकर अपने निर्णयपर पुनः विचार नहीं किया तो लोकसभा मतदानके समय भी दलको हानि उठानी पडेगी ।  बीजेपी विधायकने सवर्णोंको भाजपाका परम्परागत मतदाता बताते हुए अपनोंका साथ नहीं छोडनेका परामर्श भी दिया ।

बता दें कि मतदान आयोगसे मिले अन्तिम अंक विवरणके अनुसार मध्य प्रदेशमें कांग्रेस ११५ स्थानोंपर आगे है, वहीं बीजेपी १०६ पर बढत बनाए हुए हैं । इसके साथ ही राजस्थानमें भी कांग्रेसने बहुमतकी संख्या पार कर ली है । वहीं छत्तीसगढमें कांग्रेसकी सरकार बनना तय माना जा रहा है ।

 

“हिन्दुओंने धर्म रक्षाके कार्य हेतु जैसे राम मन्दिर, गौरक्षा, मन्दिरोंका सरकारीकरण, धर्मान्तरण, जीएमओ बीज, एफडीआई, कश्मीर, धर्मान्धोंकी बढती संख्या आदिके लिए भाजपाको सत्तारूढ किया था, परन्तु अब भाजपा स्वयं समीक्षा करे कि हिन्दुओंके लिए कितना और कहां कार्य हुआ ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution