विवादित चलचित्र ‘हैदर’में अभिनय करने वाला बना ‘आतंकी’, सेनासे मुठभेडमें ढेर !!


दिसम्बर १३, २०१८

रविवार, ९ दिसम्बरको सेनासे मुठभेडमें मारे गए आतंकीके बारेमें अब एक बडा खुलासा हुआ है । यह आतंकी चलचित्र नट था और बॉलीवुड चलचित्र ‘हैदर’में इसने एक छोटासा अभिनय भी किया था !

हिन्दुस्तान टाइम्सके अनुसार बांदीपुराका शाकिब बिलाल और ९वीं कक्षाका एक छात्र, लश्करके एक आतंकीके साथ मारा गया था । सेनाका यह अभियान १८ घंटेतक चला था । इन दोनों लडकोंने अपना घर ३१ अगस्तको छोड दिया था । बिलालके परिवारको यह समझ ही नहीं आया कि उसने आतंकवादको क्यों चुना ? परिवारने उसे प्रत्येक स्थानपर ढूंढा, परन्तु वह नहीं मिला ।

बिलालके चाचा आसिम ऐजाजने कहा, ‘एक माहके पश्चात हमने जो देखा वह अविश्वसनीय था । उस लडकेकी रूचि अभियान्त्रिकीमें (इंजीनियरिंगमें) थी, किन्तु क्यों उसने आतंकवादको चुना ? जिस दिन उसने घर छोडा, वह घरका सामान लेने गया था ।’

परिवारने बताया, बिलालने दसवींकी परीक्षा डिस्टेंशनके साथ पास की थी और वह ग्यारहवींमें विज्ञान पढ रहा था । वह फुटबॉल, तायकांडो और कबड्डी खेलता था । उसने विशाल भारद्वाजके चलचित्र हैदरमें एक छोटा सा अभिनय भी किया था ।

 

“मौलवियों व मदरसोंद्वारा मुस्लिम युवाओंमें आतंकका बीज बोनेका कार्य किया जाता रहा है परन्तु यहां स्पष्ट है कि किसप्रकार चलचित्र भी मतिभ्रम करनेमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

 

स्रोत : फर्स्ट पोस्ट हिन्दी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution