दिसम्बर १५, २०१८
अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सवके अन्तरालमें शनिवार, १५ दिसम्बरको देर रात ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखे हरे रंगके गुब्बारे मिलनेसे पुलिस प्रशासनमें हडकम्प मच गया ! बताया जा रहा है कि कुछ युवकोंने पाकिस्तान जिंदाबादके नारे भी लगाए !! सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची और जांचमें जुट गई । प्रकरणका खुलासा गांव हथीरा निवासी मलखानने पत्रकारोंके समक्ष किया ।
यह गुब्बरा लेकर पहुंचे मलखान सिंहने बताया कि वह ब्रह्मसरोवरके प्रवेश द्वार क्रमांक पांचके समीपसे आ रहे थे, तभी लगभग दशकाधिक (दर्जन) युवक पाकिस्तान जिंदाबादके नारे लगा रहे थे । कई युवक पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे हरे रंगके गुब्बारे लिए हुए हैं । उनसे एक गुब्बारा लिया और पत्रकारोंके सामने पहुंच गए । डीएसपी गुरमेल सिंह व केयू थाना प्रभारी छोटू राम वहां पहुंचे और पूरे प्रकरणकी जांच आरम्भ की ।
थाना प्रभारी छोटू रामने बताया कि पुलिसको अभी सूचना मिली है और ऐसा एक गुब्बारा सामने आया है जबकि नारेबाजीका ज्ञात नहीं हुआ है । प्रकरणकी गहन जांच की जाएगी और आरोपियोंको नियन्त्रण कर लिया जाएगा ।
“हरियाणामें इसप्रकारके प्रकरण शासनके लिए चिन्ताका विषय है । गत दिवसोंमें हरियाणामें इसप्रकारकी घटनाओंमें, मदरसों व धर्मान्धोंद्वारा दुष्कृत्य व राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बढी है, कहीं यह हरियाणामें धर्मान्धोंकी बढती संख्याका परिणाम तो नहीं ? राज्य शासन त्वरित इनपर कार्यवाही करे ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply