दिसम्बर १७, २०१८
मानवताको लज्जित करनेका एक और प्रकरण सामने आया है । गाजियाबदके दो पुरुषोंने एक कुत्तेके साथ दुष्कर्म किया और उसे स्कूटरके पीछे बांध दिया और उसे तब तक घसीटा जब तक कि वो मर नहीं गया ! गाजियाबाद पुलिसने कहा कि एक आरोपीको शनिवार, १५ दिसम्बरको बन्दी बना लिया गया है ।
सामाजिक कार्यकर्ता रुचिन मेहराने कहा, ‘जब लोगोंने देखा कि २ स्कूटर सवार कुत्तेको खींच रहे हैं तो कुछ लोगोंने उन्हें पकडनेका प्रयास किया तो एक भाग गया, परन्तु एक पकडा गया । कुत्तेकी त्वचा फट गई थी ! हम शरीर और आरोपीको पुलिस स्टेशन ले गए, जहां पुलिसने प्रकरण प्रविष्ट किया और अपराधीको बन्दी बना लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने कहा, ‘एक आरोपीका अभिज्ञान मोहम्मद नफीसके रूपमें हुआ है । उसने अपने सहयोगीका नाम मोहम्मद तोसीम बताया । कुत्तेको मारनेसे पूर्व आरोपियोंने कुत्तेसे कई बार दुष्कर्म किया ।’
पुलिस अधिकारीने बताया, ‘पूछताछके मध्य, आरोपीने कहा कि कुत्तेने कई लोगोंको काट लिया था, इसलिए उन्होंने उसे बाहर फेंकनेका निर्णय किया । दोनोंने कुत्तेको स्कूटरके साथ उसे बांध दिया और उसे खींचा ।’
‘द पायनियर’के अनुसार, इंस्पेक्टर साहिबाबाद पुलिस स्टेशन रण सिंहने कहा, ‘हमने आरोपीको बन्दी बना लिया है और उसके साथी आरोपीको बन्दी बनानेके प्रयास किए जा रहे हैं ।’
“कुत्तेसे दुष्कर्म व ऐसा व्यवहार वासनान्ध धर्मान्धोंके अतिरिक्त कोई कैसे सोच सकता है ! जो शिक्षा ग्रहण की जाती है, वही परिणाममें आती है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्स नाउ न्यूज
Leave a Reply