दिसम्बर २१, २०१८
एक महिलाने पुलिसमें परिवाद प्रविष्ट कराई है कि उसके पतिने चलभाषपर तीन बार तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया । पुलिस प्रकरणकी जांच कर रही है ।
केन्द्रीय अपराध स्टेशनमें महिला पुलिस थानेकी पुलिस निरीक्षक जे मंजुलाके अनुसार, पीडिताने बताया कि उसका निकाह जनवरी २०१७ में मोहम्मद मुजम्मिलसे हुआ था । निकाहके एक माह पश्चात ही मुजम्मिलने उत्पीडन आरम्भ कर दिया था । इस वर्ष फरवरीमें बच्चीके जन्म देनेके पश्चात उसपर अत्याचार और बढ गए ।
पीडिताने कहा, “२८ नवम्बरको मेरे पतिने मुझे ‘व्हाट्सएप कॉल’ किया और अपशब्द बोलनेके पश्चात तीन बार तलाक-तलाक कहा और चलभाष रख दिया । मुझे ज्ञात हुआ है कि वह किसी और महिलासे निकाह करना चाहते हैं । मुझे न्याय चाहिए ।
पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप कॉलका ब्यौरा पानेके लिए साइबर विशेषज्ञोंसे परामर्श ले रहे हैं । साथ ही पुलिस अपने वैधानिक विशेषज्ञोंसे इस बातका परामर्श भी ले रही है कि क्या तीन तलाकपर नूतन अध्यादेशके अनुसार प्रकरण प्रविष्ट किया जा सकता है या नहीं ?
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply