दिसम्बर २२, २०१८
पाकिस्तानमें भारतीय राजदूत अधिकारियोंका इन दिनों काफी शोषण हो रहा है ! सूचनाके अनुसार उनके रसोईगैस संयोजन (कनेक्शन) भी काट दिए गए हैं ! इन अधिकारियोंसे मिलने आने वाले अतिथियोंको भी परेशान किया जा रहा है ! इनके अन्तर्जाल संयोजनको (इण्टरनेट कनेक्शन) भी बंद कर दिया गया है ! बता दें कि दिसम्बर माहके आरम्भिक दिवसोंमें एक अधिकारीके घरपर एक घुसपैठिएके प्रवेश करनेका प्रकरण भी उजागर हुआ था ।
सूत्रोंके अनुसार प्रकरण भारतके संज्ञानमें आनेपर भारतने पाकिस्तानी विदेश मन्त्रीके समक्ष इस प्रकरणकी जानकारी दी है । बता दें कि यह प्रथम बार नहीं है, जब पाकिस्तानके इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोगमें भारतीय राजदूत स्तरके अधिकारियोंके साथ इस प्रकारकी घटना सामने आई हो । इसके पूर्व भी कई बार इस प्रकारके प्रकरण आए हैं !
इसी वर्ष मार्च माहमें भारतने पाकिस्तानी अधिकारियोंके समक्ष इस मुद्देको उठाया था और इसका विरोध किया था । उस समय कुछ आपराधिक तत्वोंकेद्वारा भारतीय उच्चायोगके अधिकारियोंका पीछा करनेकी बात सामने आई थी । पाकिस्तानको दिए गए विवरणमें भारतने विरोध प्रकट करते हुए कहा था कि भारतीय राजदूतोंका शोषण, उन्हें चेतावनी देना, उनके लिए संकट पैदा करना १९६१ के राजनायिक सम्बन्धोंके ‘विएना सन्धि’ नियमोंका उल्लंघन है !
“इमरान खान कल ही कहे थे कि मैं भारतको बताउंगा कि कैसे अल्पसंख्यकोंका संरक्षण किया जाता है ! यहां तो राजनायिक ही सुरक्षित नहीं हैं तो अल्पसंख्यक कहांसे होंगें ? इससे विश्वके समक्ष पाकिस्तानका ढोंग उजागर होता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्स नाऊ
Leave a Reply