दिसम्बर २४, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्गके निकट नगरोटामें ५० गौवंशकी तस्करी करनेके आरोपमें सोमवार, २४ दिसम्बरको पांच लोगोंको बन्दी बनाया गया । पुलिसने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि गुप्त सूचनाके आधारपर पुलिसने नगरोटा क्षेत्रके कई स्थानोंपर विशेष जांच स्थल बनाए थे और मवेशीको लेकर जा रहे तीन ट्रकको अधिकृत कर लिया गया । उन्होंने बताया कि इस प्रकरणमें पशुओंके प्रति ‘क्रूरता रोकथाम (पीसीए) अधिनियम’की विभिन्न धाराओंके अन्तर्गत चार भिन्न-भिन्न प्रकरणोंको प्रविष्ट किया गया है ।
“धर्मान्धोंद्वारा गौमाताकी विडम्बना रोकने हेतु हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply