दिसम्बर २५, २०१८
‘क्रिसमस’पर देहरादून ले जाते हुए २०० बच्चोंको विश्व हिन्दू परिषदने रोक लिया । आरोप है कि इन बच्चोंको धर्म परिवर्तनके लिए ले जाया जा रहा था ! प्रकरणको लेकर विहिपने बहुत हंगामा किया ।
धर्म परिवर्तन करनेकी सूचनापर बजरंगदलके कार्यकर्ताओंने चार बसोंमें बैठे दो सौ बच्चोंको उतारकर घर भेज दिया । सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिसने वहांपर पहुंच युवकको बन्दी बना लिया ।
सूचनाके अनुसार भाजपा युवा मण्डलसे जुडे एक युवकने बजरंगदलको सूचना दी कि चण्डीघाटसे लगभग दो सौ बच्चोंको बसोंमें धर्म परिवर्तनके लिए देहरादून ले जाया जा रहा है । जिसपर बजरंगदलके कार्यकर्ता चण्डीघाट पुलिस चौकी पहुंचे और बस रुकवाकर बच्चोंसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें देहरादून एक कार्यक्रममें ले जाया जा रहा है ।
बजरंगदलके कार्यकर्ताओंने चौकीमें हंगामा करना आरम्भ कर दिया । चण्डीघाट थाना संचालक नितेश शर्माने बस चालकसे सभी बच्चोंको उनके घर छोडनेको कहा । एसओ श्यामपुर राजीव उनियालने कहा कि अभी यह कहना शीघ्रता होगी कि युवक बच्चोंको धर्म परिवर्तनके लिए ले जा रहा था । जांच करनेके पश्चात ही स्थिति स्पष्ट होगी ।
“ऐसे त्यौहारोंका हमारे लिए क्या लाभ, जो हमारे राष्ट्रके लिए ही हितकारी न हो, हिदुवादी शासन इसपर चीनसे बोध ले, जो अपनी संस्कृतिके रक्षण हेतु कार्यरत है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply