धारावाहिकके विरुद्ध मुस्लिम समाजका प्रदर्शन, प्रतिबन्धकी मांग !


दिसम्बर २९, २०१८

‘जी टीवी’के धारावाहिक ‘इश्क सुभान अल्लाह’के विरुद्ध मुस्लिम समाजने विरोध प्रदर्शन किया । आरोप है कि इसमें पैगम्बर मोहम्मदके चाचा और हजरत अलीके पिता हजरत अबू तालिबके बारेमें कथित रूपसे अपमानजनक शब्दोंका प्रयोग किया गया है । इसी कारण शुक्रवार, २८ दिसम्बरको जौनपुरमें नमाजके पश्चात आसिफ मस्जिदमें शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जाव्वद नकवीके नेतृत्वमें विरोध प्रदर्शन किया गया ।

प्रदर्शनकारी मुस्लिम समाजने ‘जी टीवी’ और धारावाहिकके विरुद्ध नारे लगाते हुए क्षमा मांगने और पुनः चूक न करनेका आश्वासन मांगा । साथ ही शिया जामा मस्जिद प्रबन्धने धारावाहिकपर प्रतिबन्ध लगाने और लेखक दानिश जावेदको बन्दी करनेकी मांग की ।

‘आईएएनएस’के समाचारके अनुसार, वहीं मस्जिदके बाहर प्रदर्शनकारियोंको सम्बोधित करते हुए इमाम जुमा मौलाना कल्बे जव्वादने कहा, “कोई भी मुसलमान हजरत अबू तालिबके लिए किए गए अनुचित कृत्यको सहन नहीं कर सकता है । कुछ लोग जो ऐसा कर रहे हैं, वे कुरान और पैगम्बरसे अनजान हैं । हमने प्रसार माध्यमके निदेशकको एक पत्र लिखकर अपना विरोध प्रकट किया है । यदि ‘जी टीवी’ शीघ्रातिशीघ्र क्षमा नहीं मांगता है, तो बडे स्तरपर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।”

मौलानाने कहा कि इस सम्बन्धमें चर्चाके लिए वह देहली जा रहे हैं, जहां शासनके लोगोंसे भी बात की जाएगी, ताकि ‘जी टीवी’ अपने कृत्यके लिए क्षमा मांगे । यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें वैधानिक पग उठानेके लिए विवश होना पडेगा ।

मौलाना जव्वादने कहा, “ऐसे प्रसार माध्यम केवल मनोरंजनका माध्यम होते हैं, इसलिए इनपर किसी भी धर्मके लोगोंकी आस्थाको ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करनेपर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए ।

वहीं, शिया जामा मस्जिदके मुतवल्ली अली मंजर डेजीने कहा कि किसी भी धर्मके बारेमें या महान लोगोंपर विवादित टिप्पणी सहनीय नहीं है ।

 

स्रोत : आज तक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution