दिसम्बर २९, २०१८
दक्षिणी कश्मीरके पुलवामा जनपदमें शुक्रवार, २८ दिसम्बरको मुठभेडमें सुरक्षा बलोंने एक आतंकीको मार गिराया । उसके पास शस्त्र और विस्फोटक मिले हैं ।
मुठभेडके पश्चात क्षेत्रमें हिंसा भडक उठी, जिसके कारणसे बनिहालसे श्रीनगरके मध्य रेल तथा चलभाष अन्तर्जाल सेवाएं स्थगित कर दी गईं । मारा गया आतंकी एमबीएकी उपाधि (डिग्रीधारक) लिए हुए था । वह इसी वर्ष १९ जुलाईको आतंकी संगठन “लश्कर ए तैयबा’में सम्मिलित हुआ था ।
पुलिसने बताया कि जनपदके बांदेरपोरा क्षेत्रमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर शुक्रवार प्रातः सेना व पुलिसने साझा अन्वेषण अभियान आरम्भ किया ।
इस मध्य घेरा कडा होता देख छिपे आतंकियोंने सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी । कार्यवाहीमें एक आतंकी मार गिराया गया । इसका अभिज्ञान पुलवामाके कोइलके इशफाक यूसुफ वानीके रूपमें हुआ है ।
पुलिसके अनुसार, सुरक्षा बलोंपर आक्रमण तथा नागरिकोंपर अत्याचारके कई प्रकरणमें वह सम्मिलित रहा था । सूत्रोंका कहना है कि प्रारम्भिक सूचना आई थी कि आतंकियोंने सेनाकी पेट्रोलिंग दलपर आक्रमण कर दिया है । आक्रमण करने वाले तीन आतंकी थे । कार्यवाहीमें एक आतंकी मारा गया, जबकि दो अन्य आतंकी भाग निकले !
“हिन्दुओंके करद्वारा प्राप्त धन पहले शिक्षापर व्यय हो रहा है, तदोपरान्त हिन्दुओंको मारकर तथाकथित जन्नत प्राप्तिकी इच्छा रखने वाले इन आतंकियोंको मारनेके लिए !! ऐसी विचीत्र प्रणाली कहीं कन्य देखी है क्या ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply