जनवरी ५, २०१९
आंध्र प्रदेशके मुख्यमन्त्री चन्द्रबाबू नायडूने भारतीय जनता पार्टीकी कार्यकर्ताओंको चेतावनी दी है । नायडू काकीनाडामें जवाहर लाल तकनीकी विश्वविद्यालयके पास भाजपा महिला कार्यकर्ताद्वारा यात्रिदलको रोके जानेसे क्रोधित थे । उन्होंने भाजपा महिला कार्यकर्ताओंको कहा कि मुझसे पंगा लिया तो नष्ट कर दिए जाआगे ! अब ऐसा कृत्य किया तो आपका अन्त निर्धारित है । उन्होंने कहा कि आंदोलनके समय हम कुछ नहीं कहेंगें, परन्तु उसके पश्चात हम बहुत कुछ कर सकते हैं । यहां तक कि प्रदर्शनकारियोंके लिए समस्या खडी कर सकते हैं ! नायडूने कहा, तुम भाजपाके लोग क्या चाहते हो ? तुम लोगोंको राज्यमें रहनेका कोई अधिकार नहीं है । क्या आपको कोई लाज है ? आप सभीको लज्जा आनी चाहिए कि आपके नेता नरेंद्र मोदीने क्या किया है ? आपके नरेंद्र मोदीने राज्यके लिए क्या किया है ?
“मुख्यमन्त्री राज्यका राजा होता है और राजा पितातुल्य होता है, परन्तु आजके स्वार्थी, निधर्मी राजाओंसे उनकी प्रजा क्या अपेक्षा रखें ? उनके हितमें कार्य करना तो दूरकी बात है, वह तो उन्हें मारनेकी चेतावनी दे रहे हैं । क्या ऐसे संस्कारहीन लोग राज्यपदके अधिकारी हैं क्या ? स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply