जनवरी ५, २०१९
गत वर्ष फरवरीमें पूरे परिवारके साथ भारत भ्रमणपर आए कनाडाके प्रधानमन्त्री जस्टिन ट्रूडो यहां भिन्न-भिन्न स्थानोंपर गए थे । इस मध्य उन्होंने कई प्रकारके चित्र निकलवाएं थें । अब एक वर्ष पश्चात कनाडाके शासकीय प्रसारणकर्ता (ब्रॉडकास्टर) ‘रेडियो कनाडा’ने जस्टिन ड्रूडोके भारत भ्रमणपर हास्यानुकृति (पैरोडी) बनाते हुए उनका उपहास बनाया है । इस वीडियोमें भारतीय संस्कृतिका भी उपहास बनाया गया है ।
पैरोडी वीडियोके आरम्भमें जस्टिन ट्रूडोकी भूमिकामें एक नट वीड (तम्बाकू) पीनेके पश्चात स्वप्नमें खो जाता है । तभी वह बॉलीवुड अभिनेताओंके साथ नृत्य करते हुए दिखता है । अगले दृश्यमें गायोंको भारतीय परिवेशमें दिखाया जाता है । इन गायोंको अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोरिल्लाकी वेशभूषामें उन्हें हांकते दिख रहे हैं ।
इसके पश्चातका दृश्य भारतीयोंके लिए अत्यधिक खराब है । जस्टिन ड्रूडोका अभिनय कर रहा व्यक्ति सपेरेकी भूमिकामें दिखता है । वह बीन बजाता हुआ दिख रहा है । वीडियोमें सांपके स्थानपर पेट्रोल पंप लगी हुई पाइपको दिखाया गया है ।
“जिसकी जो दृष्टि होती है, भारत जैसे विविधताओं व अनेक रंगोंके देशमें उसे वही दिखता है ! कोई भारतको यौगिक धरा मानकर योग ले जाता है, कोई औषधियोंका भण्डार मानकर औषधियां, कोघ ज्ञानका भण्डार मान वेद ले जाता है, कोई सम्पत्तिका भण्डार मान यहां व्यापार करता है, कोई बडे-बूढोंका देश मानकर संस्कार ले जाता है, परन्तु विचित्र है, कनाडाको यहान केवल सर्प, बीन और पेट्रोल ही दिखा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply