मॉक ड्रिल: कुंभके समय हुआ मंदिरमें ‘विस्फोट’, सैनिकोंने पकडे तीन आतंकी


जनवरी ११, २०१९

१५ जनवरीसे आरम्भ होनेवाले कुंभ महापर्वकी तैयारियोंमें सम्मिलित सभी विभागोंने शुक्रवारको प्रयागराजमें अब तकका सबसे बडा मॉक ड्रिल किया । कुंभमें आनेवाले श्रद्धालुओं और सैलानियोंकी सुरक्षाके लिए अपनी तैयारियोंको परखनेके लिए विभागद्वारा किए गए इस मॉक ड्रिलमें उत्तर प्रदेश पुलिस आतंक निरोध दल, पैरामिलिट्री, भारतीय सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफके सैनिक सम्मिलित हुए ।

मॉक ड्रिलके समय एकाएक ही संगम घाट किनारे एक मंदिरपर विस्फोट हुआ और कई श्रद्धालु इसमें चोटिल हो गए । विस्फोटके तुरंत पश्चात नियन्त्रण केन्द्रको इसकी सूचना मिली और सबसे प्रथम मेलेमें तैनात ‘सिविल डिफेंस’के दल बचावके लिए पहुंची । आतंकी आक्रमणका समचार लगते ही उत्तरप्रदेश पुलिसके अधिकारी मंदिरके पास पहुंचे और चारों ओरसे घेराबंदी की ताकि आतंकियोंको भागनेका अवसर न मिले ।

पुलिसके साथ-साथ ‘एसडीआरएफ’के दल चोटिलोंके बचावमें लग गए और उन्हें रोगी-वाहिका (एम्बुलेंस) पहुंचाया । इधर, नियन्त्रण केन्द्रको समचार दिया गया कि यह कोई सामान्य विस्फोट नहीं था, वरन रसायन विस्फोट किया गया था, जिसकेद्वारा वहांकी हवामें विकिरण (रेडिएशन) फैलनेकी आशंका है । सूचना पाकर तत्काल प्रभावसे एनडीआरएफका विशेष दल वहांपर पहुंचा ।

एनडीआरएफका यह दल विकिरणोंसे निपटनेके लिए सामानसे पूर्णतया परिपूर्ण था और विस्फोटवाले स्थानपर जाता दिखाई दिया । इस रास्तेसे एक सैनिकने सबसे प्रथम हवामें पाउडर गिराकर हवाकी दिशा देखी और पीछेसे विकिरण नापनेकी मशीन लिए सैनिक आगे बढे और विकिरण लीक होनेवाले स्थानकी खोजमें जुट गए ।

कुछ ही समयमें विकिरणका केन्द्र ज्ञात कर लिया गया । विकिरणके चलते साधारण रूपसे चोटिल लोगोंको एनडीआरएफकी विशेष चिकित्सीय दल एक खास चलायमान चिकित्सालयमें ले गई ।

वहां उन्हें रसायनसे स्नान करवाया गया ताकि विकिरण स्वच्छ किया जा सके, तदोपरान्त आतंकियोंसे निपटनेके लिए ‘पैरामिलिट्री फोर्स’को बुलाया गया । ‘सीआईएसफ’के सैनिक आधुनिक शस्त्रोंसे परिपूर्ण होकर मंदिरमें छुपे आतंकीकी खोजके लिए आगे बढे और साथ ही क्षेत्रकी घेराबंदी आरम्भ की । कुछ ही समयके पश्चात सीआईएसफके सैनिकोंने पहले आतंकीको ढूंढ निकाला और उसे समर्पण करनेका आदेश दिया ।

पुलिसको ज्ञात हुआ कि इस विस्फोटमें कुल ३ आतंकी सम्मालित थे और वह सब मंदिरके क्षेत्रमें छुपे हो सकते हैं । कुछ ही देर में दूसरे आतंकी बन्दी बना लिया गया ! तीसरे आतंकीकी खोजके समय उत्तरप्रदेश पुलिसके आतंक निरोधी दलके विशेष कमांडो दलको भी बुलाया गया । सैनिकोंने एक-एक कोनेका अन्वेषण आरम्भ किया और थोडी देरमें इस विशेष दलने तीसरे आतंकीको भी खोज निकाला ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution