आरएलडी प्रमुख अजीत सिंहके बिगडे बोल, स्मृति ईरानीको बताया ‘हट्टी कट्टी गाय’ !!


जनवरी १२, २०१९

राष्ट्रीय लोकदलके मुखिया चौधरी अजीत सिंहका एक विवादास्पद वक्तव्य सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय वस्त्र मन्त्रीके विरुद्ध अत्यधिक घृणित वक्तव्य दिया है । मथुराके कोसीकलांमें एक जनसंवाद रैलीको सम्बोधित करते हुए रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंहने मंचसे बोलते हुए पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथकी तुलना ‘बैल’ और ‘बछडे’से कर डाली, वहीं स्मृति ईरानीको हट्टी-कट्टी ‘गाय’ बता दिया !

‘नवभारतटाइम्स’के अनुसार, चौधरीने कहा, “आजकल देख रहा हूं कि विद्यालयोंमें आप लोग बैल-बछडोंको बंद कर दे रहे हैं । मुझे लगता है कि ये मोदी-योगी हैं ।” आगे उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि देखो गाय भी आ गयी, ये स्मृति ईरानी हैं क्या !”

पश्चिमी उत्तरप्रदेशमें अपनी राजनीतिक धरातल खोजनेमें जुटे अजीत सिंहकी पार्टीकी स्थिति इस समय अत्यधिक विकट है । एक समय केन्द्रमें मन्त्री रहे अजीत सिंहको उत्तर प्रदेशमें गठबंधनमें सम्मिलित होनेके लिए मात्र दो सीटें ही मिल रही हैं । बता दें कि उत्तर प्रदेशमें आगामी मतदानके लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टीमें ८० लोकसभा सीटोंमें ३७-३७ सीटोंपर गठबंधन हो चुका है, जबकि ६ सीटें उन्होंने अपने सहयोगियों जैसे सुभासपा, आरएलडी और कांग्रेसके लिए छोडी हैं; परन्तु सुननेमें आ रहा है कि अजीत सिंहने ५ सीटोंकी मांग की है, जबकि २ पर न लडनेके स्थानपर कांग्रेस गठबंधनसे भिन्न रहकर सभी ८० सीटोंपर अपने उम्मीदवार उतारेगी ।

“जिस देशके राजनेता ऐसे अशालीन, अभद्र व अनुशासनहीन हों, क्या वह देश कभी प्रगति कर पाएगा ? क्या ऐसे अभद्र लोगोंको नेता कहना नेतृत्त्व शब्दकी विडम्बना नहीं होगी ? स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : इपोस्ट मोर्टम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution