दिसम्बर ९, २०१९
केरलमें एक ननके साथ हुए दुष्कर्मको लेकर जारी विरोध प्रदर्शनकी मुखर आवाजोंमेंसे एक नन लूसी कलप्पुराको कविताएं लिखनेके लिए अधिसूचना (नोटिस) दे दी गई है । वह पूछती हैं कि क्या किसी ननके लिए वाहन चलाना सीखना या कविता लिखना अनुचित है । वह ‘फ्रैंसिशन क्लैरिस्ट कॉन्ग्रिगेशन’की एक नन हैं और ननसे दुष्कर्मके आरोपी ‘बिशप फ्रैंको मुलक्कल’के विरुद्ध विरोध प्रदर्शनमें सम्मिलित हैं । उन्हें प्रथम चेतावनी देते हुए पत्र भेजा गया है और ‘कॉन्ग्रिगेशन’से निलम्बित किए जानेकी चेतावनी दी गई है ।
उनको भेजे गए पत्रमें कहा गया है कि नन धार्मिक जीवनके आदर्शोंका उल्लंघन कर रही हैं, जो एफसीसीके नियमों और संविधानके विरुद्ध है । लूसीका कहना है कि उन्हें कोच्चिमें विरोध प्रदर्शनमें जानेका कोई पछतावा नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रत्येकने नन्सके मुद्दोंको अनदेखा किया और इस पत्रसे यह सिद्ध होता है कि उनकी परेशानियोंको अभी भी अनदेखा किया जा रहा है ।
‘प्रविंशल सुपीरियर’ने लूसीको कविताओंकी पुस्तक प्रकाशित करनेकी आज्ञा नहीं दी; परन्तु उन्होंने फिर भी स्नेहा मझाइल नामकी पुस्तक प्रकाशित की । ननके गाडी चलाना सीखने और वाहन क्रय करनेकी याचिका भी अस्वीकृत कर कर दी गई; परन्तु उन्होंने वाहन चलाना सीखा, अनुमतिपत्र (लाइसेंस) बनवाया और वाहन क्रय किया ।
“एक ओर ईसाई मिशनरियां व चर्च धन देकर, महिला अधिकार, स्त्रीमुक्ति आन्दोलनका बहाना बनाकर हिन्दू देवालयोंमें हस्तक्षेप कर रहे हैं तो दूसरी ओर जो नन है, उसपर अत्याचार ! इससे ही ईसाई पादरियोंंका पाखण्ड उजागर होता है और यह सब केरलके निधर्मी शासनमें ही हो रहा है । वहीं शासन जो एक ओर महिलाओंका पक्षधर बन सनातन धर्मके नियमोंमें हस्तक्षेप कर रहा है तो दूसरी ओर ननोंका शोषण ! इससे स्पष्ट है कि सबरीमालापर केरल शासनके उच्चतम न्यायालयका आश्रय लेकर किए गए कृत्य केवल उनके हिन्दूद्रोहका ही परिणाम है ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply