हैदराबाद शासनका धर्मद्रोही निर्णय, संक्रान्तिपर पतंगबाजीपर प्रतिबन्ध !!


जनवरी १४, २०१९

मकर संक्रांतिके पावन पर्वपर हैदराबादमें पतंगबाजीपर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है । बता दें कि प्रत्येक वर्ष १४-१५ जनवरीको मकर संक्रांतिके अवसरपर लोग पतंग उडाते हैं; परन्तु इस वर्ष हैदराबादके पुलिस आयुक्तने यह कहते हुए प्रतिबन्ध लगा दिया है कि इससे अराजकता फैलेगी !

‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’के अनुसार, पुलिस आयुक्त अंजनी कुमारने अपने आदेशमें लोगोंसे कहा कि वे पतंग न उडाएं और न ही अपने बच्चोंको उडाने दें । उन्होंने कहा, “व्यवस्था और शांति बनाए रखनेके लिए यह पग उठाया गया है । प्रत्येक वर्ष मकर संक्रान्तिके अवसरपर १४ और १५ जनवरीको पतंगबाजी होती है । बच्चे कटे पतंगोंको पकडनेके लिए सडकोंपर आ जाते हैं, जिससे शांति व्यवस्था बनाए रखनेमें समस्या होती है; इसलिए यह पग उठाया गया है ।” अब पुलिस आयुक्तके ऐसे आदेशके पश्चात प्रश्न उठना स्वाभाविक है ।

 

“मान लेते हैं कि बच्चे सडकपर पतंग पकडने आते हैं, जिससे वाहन चालकोंको कठिनाइयोंका सामना करना पडता है, जो कि नहीं होना चाहिए; परन्तु इसके लिए पतंगबाजीपर ही प्रतिबंध ? क्या पतंगबाजीसे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं ? क्या पतंगबाजी धार्मिक असहिष्णुताका प्रतीक है ? पतंगबाजी भारत वर्षकी सैकडों वर्षों प्राचीन परम्परा है । ये उत्सव यहां धूमधामसे नहीं मनेगा, तो क्या पाकिस्तान, सऊदी अरब अफगानिस्तान, आदि देशोंमें मनेगा ? क्या पुलिसने कभी बकरीदपर होनेवाले संहार व लोगोंकी कठिनाईपर विचार किया है ? पुलिस आयुक्तका यह आदेश सनातन संस्कृतिकी आस्थाओं और परम्पराओंपर आघात है, इससे ही निधर्मी शासकोंकी हिन्दू द्रोहिताका बोध होता है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : इपोस्टमोर्टेम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution