जनवरी १४, २०१९
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभरने हिन्दू-मुसलमानके मध्य उपद्रवका वर्णन करते हुए कहा कि क्या आपने कभी देखा या सुना है कि उपद्रवमें किसी बडे नेताकी मृत्यु हुई है ? प्रश्न यह है कि नेता क्यों नहीं मरता है ? जो नेता तुम्हें हिंदू-मुसलमानके नामपर लडाने जाता है, उपरव कराने जाता है, ऐसे नेताको भी आग लगाके जला दो, ताकि वो समझ जाए कि हम दूसरेको नहीं जलाने देंगें !
ओम प्रकाश राजभर, योगी आदित्यनाथ शासनमें मत्री हैं । गत दिवसोंमें ही उन्होंने कहा था कि यदि सीट विभाजनपर कोई सहमति नहीं बनती है तो उनका दल सभी ८० सीटोंपर मतदान लडेगा ।
“क्या नेता कोई एक ऐसा प्रकरण बता सकते हैं, जिसमें नेताने भडकाया हो और हिन्दू उपद्रव करने गए हो । क्या कश्मीरमें हुआ नरसंहार किसी नेताने करवाया था ? क्या राम मन्दिर, काशी, भोजशाला आदि पवित्र स्थानोंपर अधिकार किसी नेताने करवाया है ? क्या कश्मीरमें आतंकी युवा पत्थर नेताओंके कहनेपर फेंकते हैं ? वस्तुतः उपद्रव विषकारी मानसिकताका ही परिणाम होता है ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्सनाउ न्यूज
Leave a Reply