बीएसपी नेताके विषकारी बोल, भाजपावालोंको दौडा-दौडाकर मारेंगेंं !!


जनवरी १६, २०१९
   
उत्तर प्रदेशमें बीजेपीको पराजित करनेके लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टीका गठबन्धन हो चुका है; परन्तु गठबन्धन हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और बीएसपी-एसपीके नेताओंने विवादित वक्तव्य देने आरम्भ कर दिए हैं ।

बीएसपीके नेता विजय यादवने कहा है कि भाजपावालोंको दौडा-दौडा कर मारेंगें ! मुरादाबादमें एक कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुए यादवने कहा कि इन बीजेपीवालोंको दौडा-दौडा कर मारेंगें । घबरानेकी आवश्यकता नहीं है । आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गए ।

 

इससे पहले समाजवादी पार्टीके विधायक हरीओम यादवने इस गठबंधनपर ही प्रश्न खडे कर दिए थे । उन्होंने कहा था कि कहा फिरोजाबादमें एसपी-बीएसपीका गठबंधन नहीं चलेगा । यहां ये गठबंधन तभी तक चल सकता है, जब तक हमारे राष्ट्रीय अध्यक्षजी ‘बहनजी’की हांमें हां मिलाते रहेंगें और घुटने टेकते रहेंगें !

 

“दो ठगोंके गठबन्धनके फलस्वरूप निकले राजनीतिज्ञोंसे इस भाषाकी ही अपेक्षा है । विडम्बना है कि ऐसे वक्तव्यसे राजनेता समय-समयपर अपनी वास्तविकताका बोध भी कराते आए हैं, तथापि ऐसे निधर्मी, लोभी राजनेता दशकोंसे जनतापर शासन करते आए हैं और इससे ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भारतवर्षकी इतनी दुर्गति क्यों है ? जब नेता ऐसी भाषाका प्रयोग करेगा तो उसके अनुयायी क्या करेंगें ?, यह अनुमान लगाया जा सकता है । भाजपावाले कार्यकर्ता भी इस देशके नागरिक हैं । क्या अब एक नागरिक दूसरेके प्रति क्या केवल इसलिए विषवमन करेगा कि वह उसके दलका नहीं ? राष्ट्रमें ऐसा विष घोलनेवाले निश्चय ही दण्डके पात्र हैं ! और अब इस अस्वच्छ हुई राजनीतिका शुद्धिकरण अत्यावश्यक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : फर्स्टपोस्ट हिन्दी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution