भारतीय सेनाने मार गिराए पाकिस्तानके ५ सैनिक, १२ बंकर भी किए नष्ट !


जनवरी १७, २०१९

पाकिस्तानद्वारा बार-बार संघर्षविरामका उल्लंघन किए जानेका भारतने प्रखर उत्तर दिया है । भारतीय सेनाने गत तीनसे चार दिवसमें पाकिस्तानके पांच सैनिक मार दिए हैं ! साथ ही पाकिस्तानके १२ बंकर भी नष्ट कर दिए हैं ! भारतीय सेनाने सीमाके पास पुंछ और राजौरीमें गोलीबारी की । भारतकी ओरसे प्रत्युत्तर गोलीबखरी जनरल बिपिन रावतके वक्तव्यके पश्चात की गई है ।


सेना दिवसके अवसरपर सैनिकोंको सम्बोधित करते हुए रावतने कहा था कि हमने शत्रुओंको प्रखर उत्तर दिया है और उन्हें भारी हानि भी पहुंचाई है । मैं उन्हें चेतावनी देता चाहता हूं कि यदि घुसपैठका प्रयास किया गया, तो इससे कडे ढंगसे निपटा जाएगा । उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीरमें सीमापर मनोबल ऊंचा बना रहे ।”

वहीं जम्मू-कश्मीरके कठुआमें मंगलवार, १५ जनवरी प्रातः अन्तर्राष्ट्रीय सीमाके पास पाकिस्तान बलके स्नाइपरोंकी ओरसे की गई गोलीबारीमें सीमा सुरक्षा बलका एक सहायक सैन्य अधिकारी हुतात्मा हो गया था ।

 

“पाकिस्तानको प्रेम व शान्तिकी भाषा समझ नहीं आती है, वह यही भाषा जानता है और भारतीय सेनाकी इस शूरवीरताके लिए हम उनका अभिनन्दन करते हैं”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : फर्स्टपोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution