मध्य प्रदेशके मंदसौरमें भाजपा नेताकी गोली मारकर हत्या !!


जनवरी १८, २०१९

मध्य प्रदेशके मंदसौरमें वरिष्ठ बीजेपी नेता और नगर पालिका अध्यक्षकी, बृहस्पतिवार, १७ जनवरीकी संध्या अज्ञात गुंडोंने गोली मारकर हत्या कर दी ! आक्रान्ता ‘बुलेट मोटरसाइकिल’पर सवार होकर आया था । उसने पालिका अध्यक्षको बहुत निकटसे गोली मारी और भाग गया ! गोली लगनेसे भाजपा नेताकी वहीं मृत्यु हो गई ।

हत्याकी यह घटना मंदसौरके बीपीएल चौराहेकी है, जहां गुरुवारकी संध्या लगभग सात बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार जिला शासकीय बैंकके सामने खडे थे । तभी बुलेटपर सवार एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उनके सिरमें गोली मारकर वहांसे भाग गया !

सबकुछ इतनी तीव्रतासे हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया । गोलीकी आवाज सुनकर लोग प्रहलादकी ओर दौडे । पुलिसको सूचना दी गई; परन्तु तबतक देर हो चुकी थी ।

अब पुलिस आरोपीकी खोजमें जुट गई है । पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरोंको भी देख रही है, ताकि आरोपीका अभिज्ञान किया जा सके ।

“क्या शिवराज शासनमें सुननेमें आया था कि कांग्रेस नेताको कोई गोली मारकर भाग गया ? वस्तुतः यह तो कांग्रेसी संस्कृति है, जो अपराधियोंपर अपना प्रभाव दिखाती है कि वे निर्भय होकर घूमते हैं । नेता सुरक्षित नहीं है तो सामान्यजन कैसे होंगें ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution