१६६ कोटि रुपयेके सदनिकामें (फ्लैटमें) रहेंगे तेलंगानाके विधायक !!


जनवरी २३, २०१९

 

तेलंगानाका प्रत्येक विधायक अब २४०० वर्ग फुटके नूतन और भव्य सदनिकामें (फ्लैटमें) रहेंगे ! ये नगरके हैदरगुडा क्षेत्रमें विधायकोंके आवासमें (क्‍वार्टरमें) बनाए गए हैं । ४.५ एकडमें बने इन १२० सदनिकाओंको बनानेपर १६० कोटि रुपयोंका व्यय आया है । इसके अतिरिक्त यहींपर १२ तलका (फ्लोरका) चाकरोंके लिए एक आवास भी बनाया गया है । विधानसभा अध्‍यक्ष पोचाराम श्रीनिवास रेड्डीने मंगलवारको इसका निरीक्षण किया ।

इनके अतिरिक्त एक अन्‍य व्‍यवसायिक परिसरका भी निर्माण किया गया है, जिसके भीतर विधायकोंके लिए जिम और अन्‍य सुविधाएं दी गई हैं ! इसके अतिरिक्त एक ‘शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स’का भी निर्माण किया जाएगा । इसी प्रकारसे ४५ सदनिकाएं विधानसभाके कर्मचारियोंके लिए भी बनाए गए हैं । एक समिति शीघ्र ही इन विधायकोंको सदनिकाओंका आवंटन करेगी ।

इसके निकट ही अभी वर्तमान विधायक निवास बने हुए हैं । बताया जा रहा है कि यदि कोई विधायक अपने प्राचीन निवासमें ही रहना चाहता है तो उसके नए आवासको विधान परिषद सदस्‍यको दे दिया जाएगा । प्रत्‍येक सदनिकाके भीतर आगंतुकोंके लिए कक्ष, एक कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, एक मुख्य शयन कक्ष और दो अन्‍य शयन कक्ष बनाए गए हैं ।



“क्या चयनित विधायकोंके पास स्वयंके आवास नहीं हैं ? अवश्य ही होंगें; क्योंकि निर्धनोंका राजनीतिमें स्थान है ही नहीं ! सभी सम्पन्न और सम्पन्न होनेके लिए ही तो राजनीतिमें आते हैं । तभी तो स्वतन्त्रत भारतकी जनता और भगवान सडकों व तिरपालमें हैं और राजनेता भवनोंमें ! इस स्वार्थी राजनीतिको परिवर्तन करनेके लिए हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution