जनवरी २६, २०१९
जम्मू कश्मीरमें गणतन्त्र दिवसके अवसरपर आतंकियोंको सुरक्षाबलोंने प्रखर उत्तर दिया है । श्रीनगरमें आतंकियों और सुरक्षाबलोंके मध्य शनिवार, २६ जनवरीको मुठभेड हुई, जिसमें दो आतंकियोंको ढेर कर दिया गया !
समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य यह मुठभेड श्रीनगरके खानमोहमें हुई है ।
उल्लेखनीय कि इससे पूर्व जम्मू-कश्मीरके बडगाम जनपदमें आतंकवादियों और सुरक्षाबलोंके मध्य सोमवारको मुठभेड हुई थी । इस मुठभेडमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार गिराया था । पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि सुरक्षा बलोंने आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचना मिलनेके पश्चात बडगाम जनपदके हपतनार क्षेत्रमें अन्वेषण अभियान चलाया था । उन्होंने सूचना दी थी कि आतंकवादियोंकी ओरसे सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी किए जानेके पश्चात अन्वेषण अभियान मुठभेडमें परिवर्तित हो गया ।
“जिसप्रकार सेनाने कश्मीरके एक जनपदको आतंक मुक्त किया है, उसीप्रकार सेना अपने अदम्य साहससे जम्मू-कश्मीरको आतंक मुक्त करें, यही भगवान महाकालके चरणोंमें प्रार्थना है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply