गणतन्त्र दिवस प्रदर्शनमें महिलाओंको बिना चोली दिखानेपर तमिलनाडुकी झांकीपर विवाद !!


जनवरी २७, २०१९

गणतन्त्र दिवस प्रदर्शनमें इस बार १६ राज्योंकी झांकी राजपथपर देखनेको मिली; परन्तु इनमेंसे तमिलनाडुकी झांकीपर विवाद आरम्भ हो गया है । इसमें महिलाओंको बिना चोलीके (ब्लाउजके) केवल साडीमें दिखाया गया था ! तमिलनाडुकी इस झांकीमें महात्मा गांधीकी १९२१ की उस मदुरै यात्राको दिखाया गया था, जिसके पश्चात उन्होंने वस्त्र त्याग दिए थे और केवल एक धोती पहननेका निर्णय किया था ।

राजनीतिक दल द्रविड इयक्का तमिझर पेरावईके महासचिव सुबा वीरापांडियनने कहा कि महात्मा गांधीने २२ सितंबर १९२१ को अपनी मदुरै यात्राके पश्चात केवल एक धोती पहननेका निर्णय किया था । उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी और तमिलनाडुके लिए महत्वपूर्ण घटना थी; परन्तु १९२१ में महिलाएं इसप्रकारके वस्त्र नहीं पहनती थीं, जैसा झांकीमें दिखाया गया है । त्रावणकोर क्षेत्रमें महिलाएं इसप्रकारका पहनावा पहनती थीं; परन्तु महिलाओंके चोली पहननेपर प्रतिबन्धको १९वीं शताब्दीमें ही समात कर दिया गया था ।


उन्होंने कहा ऐसा नहीं होना चाहिए था, वह भी तब जब उस प्रदर्शनको समूचा विश्व देख रहा था । असंगठित मजदूर संघकी सलाहकार आर गीताने भी कहा कि बिना चोलीके महिलाओंको दिखानेसे बचा जा सकता था ।
उधर राज्यके सूचना और प्रसारण विभागके एक अधिकारीने कहा कि झांकीका उद्देश्य महात्मा गांधीके १५०वीं जन्म जयंतीके अवसरपर उनके जीवनसे सम्बन्धित किसी घटनाको दिखाना था । उन्होंने कहा, ‘हमें इससे सम्बन्धित कई दूरभाष मिले हैं । यद्यपि इसको इसीलिए चुना गया था; क्योंकि बहुतसे लोगोंको गांधी और तमिलनाडुके इस सम्बन्धके बारेमें नहीं ज्ञात होगा ।’

 

“संस्कृतिका लोप होनेपर ही ऐसे कृत्य होते हैं । तमिलनाडुका निधर्मी शासन प्रदर्शित क्या करना चाहता है ? नारी शक्ति हमारे लिए पूजनीय है और उन्हें ऐसे घृणित रूपमें प्रदर्शित करनेसे भारतीय संस्कृतिका समूचे विश्वमें अपमान हुआ है; केन्द्रने राज्यसे वार्ताकर इसपर चेतावनी देनी चाहिए, जिससे ऐसे दुष्कृत्य पुनः न हो सकें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution