जनवरी ३१ २०१९
मतदान आते जा रहे हैं, और धर्मको नकारनेवाले, रामको मिथक कहनेवाले, अब राम और दुर्गा बनकर सामने आने लगे हैं । कलके, ३० जनवरीके समाचारमें राहुल गांधीको रामके रूपमें दिखाया गया था और वहीं प्रियंका गांधीको ‘गंगाकी बेटी’ कहकर एक फलक (पोस्टर) लगाया गया था ।
अब प्रियंका गांधीको दुर्गाके रूपमें दिखाया जा रहा है । इससे पूर्व एक रोचक बात शशि थरूरके ट्विटरसे आई थी, जहां उन्होंने गंगाको हमाम और उसमें नहानेवालोंको पापी और नंगा कहा था !
कॉन्ग्रेसका नेतृत्त्व विचलित है कि वो अपना जनेऊ दिखाता फिरे, या नए-नए जोगीकी सामाजिक स्वीकार्यताके लिए धूल और राख मिलाकर बनाई जटाओंको अपनी पहचान बनाए, या योगियों और सन्तोंको गंगास्नान करते हुए देखनेपर पापी कहता फिरे ।
कांग्रेसके कुछ हिन्दुओंकी विडम्बना करते प्रचार माध्यम






“कांग्रेसके पास मतदानमें प्रतिस्पर्धाके लिए कोई ठोस आधार नहीं है; क्योंकि ठोस आधार उसीके पास रहता है, जिसने कुछ किया होता है ! तो वे निराधार और अनर्गल वक्तव्य देकर किसीप्रकार मतदानमें अपनी उपस्थिति बनाए रखना चाहते हैं ! उसके लिए फिर उन्हें नौटंकी ही क्यों न करनी पडे ! परन्तु राहुल गांधीको बताना चाहेंगें कि आजका हिन्दू मूढ नहीं है, जो आपके इस फर्जी जनेऊ, राम-दुर्गाके नाटकको न समझ पाए !– सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply