जनवरी १, २०१९
जम्मू-कश्मीरके पुलवामाके राजपोरामें सुरक्षा बलोंके साथ मुठभेडमें दो आतंकवादी मारे गए हैं ! इनका अभिज्ञान अहमद बाबा और अनियत अहमद जिगरके रूपमें हुआ है । दोनों आतंकवादियोंके ‘जैश-ए-मोहम्मद’से जुडे होनेकी बात सामने आई है । उनके पाससे एक ‘एसएलआर’ और एक ‘पिस्टल’ मिली है । उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीरमें गत दो दिवसोंमें दो आतंकी आक्रमण हुए थे । इनमें सीआरपीएफके दो सैनिक सहित कुल १२ लोग चोटिल हुए थे । इसके पश्चातसे ही सुरक्षा बल आतंकियोंकी खोजमें लगे थे ।
आतंकियोंने गत गुरुवार, ३१ जनवरीको शेरबाग अनन्तनागमें सुरक्षाबलोंको लक्ष्य बनाते हुए हथगोलेसे आक्रमण किया था, जिसमें दो सीआरपीएफ सैनिकों सहित ८ लोग चोटिल हो गए थे । इसके पश्चात आतंकी वहांसे भागनेमें सफल रहे । इससे पूर्व गत बुधवारको आतंकियोंने दम्हाल हांजीपोरा कुलगाममें पुलिस स्टेशनपर हथगोलेसे आक्रमण किया था, जिसमें चार लोग चोटिल हो गए थे ।
ग्रेनेडसे हुए विस्फोटमें ६ लोग जिनमें चार महिलाएं और दो सीआरपीएफ कर्मी चोटिल हुए हैं । विस्फोटके साथ वहां फैली अफरा-तफरीमें आतंकी भागनेमें सफल रहे । पुलिस और सीआरपीएफके संयुक्त कार्यदलने समूचे क्षेत्रको घेरते हुए आतंकियोंको पकडनेके लिए एक अन्वेषण अभियान चलाया ।
“उमर अब्दुल्ला और महबूबाजी कहते हैं कि आतंकी अपने बच्चे हैं, उनसे बात करें और बच्चे हैं कि बन्दूक और हथगोलोंसे नीचे बात ही नहीं करते हैं । सेनाकी यह उपचार पद्धति एकदम सटीक है । मनुष्योंको समझाया जा सकता है, जिनमें विवेक शेष हो, मानसिक उन्मादियोंको नहीं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : फर्स्ट पोस्ट
Leave a Reply