मेघालयके राज्यपालको पुस्तक मेलामें श्यामाप्रसाद मुखर्जीपर पुस्तक नहीं पढने दी !!


जनवरी १, २०१९


मेघालयके राज्यपाल तथागत रॉयने शुक्रवार, १ फरवरीको दावा किया कि ‘कोलकाता पुस्तक मेला’के आयोजकोंने उन्हें जन संघके संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जीपर उनकी पुस्तक पढनेकी वहां आज्ञा दी थी; परन्तु बादमें वे मना कर गए ! वहीं, सम्पर्क किए जानेपर गिल्ड महासचिव त्रिदीब चटर्जीने इस प्रकरणपर टिप्पणी करनेसे मना कर दिया । रॉयने कहा कि आयोजकोंने उन्हें चार फरवरीको एक ‘बुक रीडिंग सत्र’ करनेकी आज्ञा दी थी; परन्तु वे लोग अपरिहार्य कारणोंका बताते हुए इससे पीछे हट गए । ‘भारतकेसरी युगपुरूष श्यामाप्रसाद’ पुस्तकका गत माह विमोचन हुआ था । उल्लेखनीय है कि रॉय भाजपाकी पश्चिम बंगाल इकाईके प्रमुख रह चुके हैं और वह ममता बनर्जीके कटु आलोचक भी रहे हैं । पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोषने आरोप लगाया कि राज्य शासनने मुखर्जीपर यह पुस्तक होनेके चलते रॉयको ऐसा नहीं करने दिया ।

 

“बंगालमें नमाज कहीं भी पढी जा सकती है, मस्जिदें बन सकती हैं, हिन्दुओंको भगाया जा सकता है, दुर्गा पूजा नहीं करने दी जाती, आतंकी अपना प्रचार कर सकते हैं; परन्तु आदरणीय जननायक श्यामा प्रसाद मुखर्जीकी पुस्तक नहीं पढी जा सकती है !! यह बंगालकी मुस्लिम तुष्टिकरणकी पुरोधा मुख्यमन्त्रीका नूतन बंगाल है, वह नहीं जहां महान सन्तों व जननायकोंने जन्म लिया !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution