प्राचीन देवालयसे राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमानजीकी अष्टधातुकी प्रतिमाएं चोरी !!


जनवरी ३, २०१९


हरदी थाना क्षेत्रके रमपुरवा गांवमें प्राचीन राम जानकी मन्दिरके चैनल द्वार और खिडकीका ताला काटकर चोरोंने शनिवार, २ फरवरी रात्रिमें बहुमूल्य अष्टधातुसे बनी भगवान राम, लक्षण, हनुमान और मां सीताकी प्रतिमाओंको चोरी कर लिया ! प्रातः पूजा करने पहुंचे मंदिर पुजारीको घटनाकी जानकारी हुई । सैकडोंकी संख्यामें ग्रामीण घटनास्थलपर पहुंच गए । सूचना पाकर एसपी ग्रामीणों सहित पुलिस अधिकारियोंने घटनास्थलका निरीक्षण किया । अंगुलांक दलने (फिंगरप्रिंट टीमने) भी घटनास्थलसे प्रतिकृति (नमूने) ली ।

हरदी थाना क्षेत्रके रमपुरवा गांवके अवस्थी टोलामें ३०० वर्ष प्राचीन राम जानकी मन्दिर है । इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानकी अष्टधातुकी प्रतिमाएं थीं । ग्रामीणोंके अनुसार, १९५२ में भगवान श्रीरामकी प्रतिमा खण्डित हो जानेके पश्चात भगवान रामकी दूसरी धातुकी प्रतिमा मंगाकर स्थापित की गई थी । शनिवारकी संध्याको प्रतिदिनकी भांति पुजारी तीरथ राम पाठक पुत्र सन्तोषी पाठक मंदिरमें पूजन अर्चन करनेके पश्चात मन्दिरके कपाट बंदकर घरको चले गए; परन्तु मध्य रात्रि चोरोंने पहले मन्दिरके दाहिनी ओरकी एक खिडकीका द्वार तोड डाला, इसके पश्चात दो चैनल द्वारके ताले काट डाले और मन्दिरके भीतर प्रविष्ट हो गए !

इसके पश्चात मन्दिरके भीतर रखी भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमानजीकी प्रतिमाएं उठा ले गए ! मन्दिर प्रबन्धक कनीराम अवस्थी पुत्र राम बिहारी अवस्थीके अनुसार प्रतिमाओंका भार लगभग ३०-३५ किलोग्रामके मध्य था । सूचना पाकर एसओ हरदी राजेश सिंह, बौंडी आरपी यादव, सीओ महसी शंकर प्रसाद, एएसपी ग्रामीण रविंद्र कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी जेएन शुक्ला तथा अंगुलांक (फिंगरप्रिंट) दल पहुंचें और अन्वेषण आरम्भ किया ।

 

“पुलिस चोरोंको तो पकड ही लेगी; परन्तु समाजमें जो विकृति आई है, उसे कैसे दूर किया जाए ? धर्म, देवालयोंकी ऐसी विडम्बनाको रोकने हेतु अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाकर नवनिर्माणकी आवश्यकता है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution