मध्‍य प्रदेशके गुनामें गोवंशसे भरे ट्रकपर पथरावमें गौभक्तोंको बन्दी बनाया गया !


जनवरी ६, २०१९


मध्यप्रदेशके गुना जनपदमें पुलिसद्वारा पकडे गए गोवंशसे भरे ट्रकपर बुधवार, ६ फरवरीको कुछ लोगोंने पथराव कर दिया । इन लोगोंको कथित रूपसे हिन्दुवादी संगठनोंसे सम्बन्धित बताया जा रहा है । वे लोग स्वयंको गोभक्‍त बता रहे थे ।


पुलिससे प्राप्ण्त सूचनाके अनुसार, ‘म्याना थानेकी ऊमरी चौकी क्षेत्रमें पुलिस दलने राजस्थानकी ओरसे आ रहे एक ट्रकको बुधवार प्रातःकाल पकडा, जिसमें ५१ गोवंश थे !  बादमें इस ट्रकको गुना जनपद मुख्यालय स्थित गोशाला ले जाया गया ।’ म्याना थानेके प्रभारी राकेश गुप्ताने यह जानकारी दी ।

उन्‍होंने कहा, “गोवंशसे भरे ट्रकको जब गोशाला ले जाया गया तो वहां कुछ लोग एकत्र हो गए । इन लोगोंने ट्रकपर पथराव कर दिया, जिससे वाहनके कांच टूट गए । साथ ही इन लोगोंने ट्रकमें तोडफोडका प्रयास किया ।

 

“राजस्थानसे गायका भरकर यह कोई प्रथम ट्रक तो होगा नहीं और आ किसलिए रहा था, यह भी स्पष्ट है । गाय गौशाला इसलिए पहुंच गई; क्योंकि उन्होंने पथराव कर दिया, अन्यथा क्या वे गौशालाएं पहुंचती ? आजसे पूर्व कितनी गायोंको गौशाला पहुंचाया गया है ? परन्तु विडम्बना है कि गौभक्तोंको ही समाचार माध्यमों और पुलिसद्वारा गुण्डा घोषित किया जा रहा है; परन्तु इनका भी क्या दोष है ? जब हिन्दुवादी शासनके मुख्य नेतातक गौभक्तोंको गुण्डा घोषित कर चुके हैं और गायकी स्थिति भी किसीसे छिपी नहीं है; अतः गौभक्तों अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनापर ही गौरक्षा सम्भव है तो उसीके लिए सज्ज हों !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution