जनवरी ६, २०१९
ब्राह्मण समाजपर बाबा रामदेवकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणीके विरोधमें ब्राह्मण समुदायने रामदेवके विरुद्घ सडकोंपर रोष प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकी अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण समितिके प्रधान रतन लाल शर्माने की, जबकि संचालन समितिके महासचिव महीपाल कौशिकने किया ।
इससे पूर्व ब्राह्मण समाजके लोग हनुमान वाटिकामें एकत्रित हुए । लघु सचिवालय पहुंचकर ब्राह्मण समुदायके लोगोंने एडीसी सतबीर कुंडूको बाबा रामदेवकी टिप्पणीके विरोधमें अपनी मांगोंका एक ज्ञापन प्रेषित किया ।
एडीसीको सौंपे ज्ञापनमें ब्राह्मण समुदायके लोगोंने बाबा रामदेवके विरुद्घ वैधानिक कार्यवाही करनेकी मांग की और बाबा रामदेवद्वारा की गई टिप्पणीके विरोधमें निंदा प्रस्ताव पास किया गया । ब्राह्मण कल्याण समितिके प्रधान रतन लाल शर्माने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते बाबा रामदेवने ब्राह्मण समुदायसे क्षमा नहीं मांगी तो प्रदेशभरका ब्राह्मण समुदाय सडकोंपर उतर आएगा ।
“बाबा योग व आयुर्वेदके संरक्षणमें अच्छा कार्य कर रहे हैं तो उसीपर कार्य करना चाहिए । अज्ञात विषयोंपर बिना ज्ञानके वक्तव्य देना उचित नहीं है । हो सकता है कि बाबापर आर्यसमाजका प्रभाव सिरपर चढा हो, जिससे उनके मस्तिष्कमें ब्राह्मण विरुध्द विष भरा हो; परन्तु बाबाजी एक आर्यसमाजी और आपमें अन्तर हैं । आप अब एक राष्ट्रको विदेशोंमें प्रस्तुत कर रहे हैं, आप प्रत्येक स्थानपर जाते हैं तो अब समाजकी मानसिकतासे ऊपर उठकर कार्य करना होगा । यह भी इसलिए बता रहे हैं; क्योंकि ब्राह्मणोंके प्रति जो विष आर्यसमाजी प्रसारित करते हैं, वह शास्त्रसम्मत नहीं और सत्य भी नहीं हैं । ऐसेमें आप स्वयंका पद भी नीचे गिरा रहे हैं और राष्ट्रका भी अपमान कर रहे हैं, यह आपको ध्यानमें रखना चाहिए !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply