फरवरी ९, २०१९
हरियाणामें नूंह (मेवात) जनपदके गांव बीवांमें एक ही परिवारके चारसे पांच लोगोंने मिलकर मां-पुत्रीपर डीजल छिडककर उन्हें आग लगा दी !! पीडित अवयस्क युवतीसे आरोपी बलात विवाह करना चाहते थे । लडकीकी मांने मना किया तो आरोपियोंने उनके घरमें घुसकर मां-पुत्रीसे मारपीट की और बादमें जलाकर मारनेका प्रयास किया, जिसमें दोनों झुल गईं !!
इस प्रकरणमें तीन सगे भाइयों सहित उनकी मां व एक अन्य व्यक्तिपर धारा ४४०, ३०७ और ५०६ तथा यौन शोषणके प्रकरणमें ‘१० पोक्सो अधिनियम’के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । पुलिसने प्रकरणमें दो भाइयों सहित तीन आरोपियोंको बन्दी बना लिया है ।
सूचनाके अनुसार खण्डके एक गांवके पीडित परिवारके लोगोंद्वारा पुलिसको दी गई परिवादमें बताया कि आरोपी अलीम, तौफिक, साहुन व उनकी मां मुज्जी सहित अन्य लोग गत कुछ समयसे पीडिता महिलाकी पुत्रीसे विवाह करानेका दबाव बना रहे थे, जिसपर मना करना उसे इतना भारी पडा कि आरोपितोंने उसपर तथा उसकी पुत्रीपर डीजल छिडककर आग लगा दी । पुलिसने तीन आरोपियोंको बन्दी कर धारा ४४०, ३०७ और ५०६ के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है ।
“नूंहको वहांके लोग ‘लघु पाकिस्तान’ कहते हैं; क्योंकि वहां मुस्लिमोंकी जनसंख्या अत्यधिक बढ चुकी है और आए दिन वहां और आस-पासके क्षेत्रोंमें सामुहिक दुष्कर्मकी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और हिदुओंको अभी भी शिक्षा नहीं मिलती है कि धर्मान्धोंकी संख्या बढने देना अर्थात पाकिस्तानका निर्माण करना ही है ! और धर्मान्ध यह सब इसीलिए ही करते हैं; क्योंकि यह सब इस्लामका अभिन्न अंग है और मौलवी इसीका ही प्रसार करते हैं; इसलिए हिन्दुओ ! अब ऐसे विषयोंपर मुखर होकर विरोध आवयक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply