पुलिसकर्मीपर गौ तस्करोंने चढाया वाहन, आरोपी धर्मान्ध मुजीब बन्दी बनाया गया !


फरवरी १०, २०१९


हरियाणाके फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रमें निर्भय गौ तस्करोंद्वारा पुलिस अवरोधक (बेरिकेड) तोडकर भागने और पुलिसकर्मियोंपर वाहन चढानेका प्रकरण सामने आया है । गौ तस्करोंने एक ‘एएसआई’को गौ-वंशोंसे भरे वाहनको चढाकर कुचलनेका प्रयास किया, जिसमें एएसआई गंभीर रूपसे चोटिल हो गए ।

गायकी तस्करीसे जुडा यह प्रकरण कोई प्रथम नहीं हैं । इससे पहले भी इसप्रकारकी घटनाओं होती रही है, ये और बात है कि इनमेंसे केवल कुछ ही प्रकरण सामने आते हैं और शेष हवा हो जाते हैं ।

पुलिसने तस्करोंद्वारा अवैध रूपसे वाहनमें ले जाए जा रहे गौ-वंशोंको जब रोकनेका प्रयास किया तो, उन्होंने गोलीबारी की, जिसके पश्चात पुलिसने भी गोलीबारी करते हुए वाहन सहित एक गौ तस्कर मुजीबको पकड लिया ।

वाहनमें कुल ८ गौ-वंश मिलें हैं, जिन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा था । प्रकरणमें फिरोजपुर झिरका थानेमें २ लोगोंके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।

गौ तस्कर ८ गौ-वंशोको कटी घाटीके रास्ते राजस्थान वधके लिए ले जाए जा रहे थे, तभी पुलिसको तस्करोंके बारेमें सूचना मिली, जिसके पश्चात पुलिस दल शाहपुर खेडा गांवके पास अवरोधक लगाकर निरीक्षण आरम्भ किया ।

इसी मध्य गौ-वंशोंसे भरे एक वाहनको पुलिसने रोकनेका प्रयास किया; परन्तु वाहन चालक वाहनको रोकनेके स्थानपर पुलिसका अवरोधक तोडकर एक एएसआईपर वाहन चढा दिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों बाल-बाल बच गए ! बताया जा रहा है कि एक गौ तस्कर भागनेमें सफल रहा ।

 

“हरियाणा, जो देवभूमि कहलाती थी, अब उसपर गौवंशको मारनेके अपराध हो रहे हैं और रेल लाइन रोककर बलदिखाकर तोड-फोड मचानेवाले सभी शूरवीर मौन हैं, इसका अर्थ स्पष्ट है कि यहां धर्म समाप्त हो चुका है ! और प्रशासनके मौनमें गौहत्यारोंका दुस्साहस इतना बढ चुका है कि वे अब सुरक्षा बलोंपर भी वाहन चढानेसे नहीं चूकते हैं ! अब इस स्थितिको राजनेताओंसे ठीक करनेकी अपेक्षा करना व्यर्थ है, केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही इसका एकमात्र स्थायी समाधान है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution