फरवरी १२, २०१९
‘ट्विटर’ दल संसदीय आईटी समितिके समक्ष प्रस्तुत हुआ । यद्यपि इससे पूर्व ट्विटरकेद्वारा प्रस्तुत होनेको मना कर दिया गया था ।
‘ट्विटर इंडिया’के प्रतिनिधियों सहित ट्विटर दल संसदीय आईटी समितिके समक्ष प्रस्तुत होनेके लिए संसद पहुंचा । संसदीय समितिने सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर नागरिकोंके अधिकारोंको सुरक्षा प्रदान करनेके प्रकरणपर ट्विटरके मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियोंको ११ फरवरीको बुलाया था, इसके लिए १ फरवरीको ही पत्र भेज दिया गया था । यद्यपि ट्विटरके मुख्य कार्यकारी अधिकारी और शीर्ष अधिकारियोंने इस समितिके सामने प्रस्तुत होनेसे पूर्व मना कर दिया था, तदोपरान्त संसदीय आईटी समिति अध्यक्ष अनुराग ठाकुरने कहा था कि ट्विटरके उत्तरको गम्भीरतासे लिया है और इसपर आगेकी कार्यवाही की जाएगी । बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुरकी अध्यक्षतावाली इस संसदीय समितिने एक फरवरीको एक आधिकारिक पत्रके माध्यमसे ट्विटरको सम्मन जारी किया था ।
“भेदभावकी नीतिसे कार्य करनेवखले सामाजिक जालस्थलोंके लिए यहीं कार्यवाही उत्तम है और उन्हें यहीं भाषा समझ आएगी !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : फर्स्टपोस्ट
Leave a Reply