फरवरी १४, २०१९
अलीगढके धर्म समाज महाविद्यालयके छात्रनेता सौरव चौधरीने एएमयूमें हुए उपद्रव व प्रायः छात्रोंद्वारा राष्ट्र विरोधी गतिविधियोंका सम्मिलित लोगोंद्वारा समर्थन करनेके विरोधमें प्रधानमन्त्रीको रक्तसे पत्र लिखकर हो रही देश विरोधी गतिविधियोंपर अंकुश लगानेकी मांग की ।
सौरव चौधरीने कहा कि एएमयू देश विरोधियोंका अड्डा बन गया है, प्रायः यहां हिन्दू छात्रोंके साथ मारपीट होती है, कल भी हिन्दू छात्रोंके साथ विश्वविद्यालय प्रशासनकी उपस्थितिमें मारपीट की गई । ऐसी घटना होनेपर हिन्दू छात्रोंका वहां पढना कठिन हो गया है । यह राष्ट्रविरोधी ताकत और आतंकवादियोंका अड्डा बन गया है । कल भी दो महिला पत्रकारोंपर छात्रोंने आक्रमणकर मीडियापर रोक लगानेका प्रयास किया ।
छात्र कभी आतंकवादीके मारे जानेपर नमाज पढते हैं तो कभी देश विरोधी वक्तव्य देनेवालोंको विश्वविद्यालयमें बुलाते हैं । आज मैंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको अपने रक्तसे पत्र लिखकर ऐसे राष्ट्रविरोधियोंके विरुद्ध कडी कार्यवाही करनेके लिए मांग की है ।
“एएमयूकी स्थिति किसीसे छिपी नहीं हुई है । कांग्रेस शासनमें ये आतंकी छात्र अपना कार्य खुलेमें करते थे और कोई समाचार भी नहीं आते थे । अभी इनके कुकृत्य उजागर होने लगे हैं ! केन्द्र इस विश्वविद्यालयकी मान्यता रद्द करें, यही सबसे उचित पग होगा; क्योंकि आतंकी छात्र शिक्षा अर्जित न स्वयं करते हैं और न ही हिन्दू छात्रोंको करने देते हैं, ऐसेमें ऐसे संस्थानोंका क्या लाभ है ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply